विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार की मिठाई भूल जाएंगे! घर पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस 'पूरन पोली', स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 06 Nov 2026 05:09 PM (IST)

त्योहार के मौके पर महाराष्ट्र में पूरन पोली जरूर बनाई जाती है। ये मीठी डिश स्वाद में लाजवाब होती है और इसे बनाना भी आसान होता है।

पूरन पोली बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

पूरन पोली बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पारंपरिक खानपान में कई ऐसी मिठाइयां  हैं जो स्वाद के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ी होती हैं। पूरन पोली ऐसी ही एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है, जिसे खासतौर पर दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी घर पर एक पारंपरिक मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो पूरन पोली आपके लिए एक बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी बहुत ही आसान रेसिपी के बारे में। 


पूरन पोली रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 40 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री:

  • आटे के लिए
  • 4 कप गेहूं का आटा या मैदा
  • 4 चम्मच घी या तेल
  • 1/4 टेबल स्पून नमक
  • पानी (आटा गूंधने के लिए)
  • स्टफिंग (पूरन) के लिए
  • 2 कप चना दाल
  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 चम्मच घी
  • 1/4 टेबल स्पून जायफल पाउडर (ऑप्शनल)

पूरन पोली बनाने की विधि:

1

पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा या मैदा लें।

2

इसमें नमक और थोड़ा सा घी या तेल मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें।

3

आटे को ढककर लगभग 20-30 मिनट के लिए रख दें, जिससे वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

4

अब चना दाल को धोकर लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद कुकर में दाल डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं।

5

ध्यान रखें कि दाल ज्यादा गलनी नहीं चाहिए, बस नरम होनी चाहिए। पकी हुई दाल का एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।

6

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें पकी हुई दाल डालें। कुछ देर चलाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दें। गुड़ धीरे-धीरे पिघलकर दाल के साथ अच्छी तरह मिल जाएगा।

7

इस मिश्रण में इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक ये थोड़ा गाढ़ा और सूखा न हो जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

8

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को हल्का सा बेलें और उसके बीच में तैयार दाल-गुड़ का मिश्रण रखें। इसे चारों तरफ से बंद कर दें और हल्के हाथों से बेलकर रोटी जैसा आकार दें।

9

अब तवा गर्म करें और बेली हुई पूरन पोली को तवे पर रखें। दोनों तरफ से हल्का घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। इसी तरह सभी पूरन पोली तैयार कर लें।

10

गरमा-गरम पूरन पोली के ऊपर थोड़ा सा घी लगाकर परोसें। कई जगह इसे दूध, दही या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खाया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।