Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूल जाएंगे फ्रेंच फ्राइज का स्वाद, इस रेसिपी से घर पर बनाएं सिंधी स्टाइल चटपटे और क्रिस्पी आलू टुक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:42 PM (IST)

    आलू टुक एक सिंधी रेसिपी है, जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। इसे डबल फ्राइंग तकनीक से बनाया जाता है। ...और पढ़ें

    आलू टुक बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

    आलू टुक बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू से वैसे तो कई तरह की डिशेज बनती हैं, लेकिन सिंधी डिश आलू टुक की बात ही कुछ और है। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरपूर ये स्नैक्स स्वाद में लाजवाब होते हैं। इन्हें आमतौर पर दाल-चावल या शाम की चाय के साथ एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है। 

    आलू टुक की सबसे खास बात होती है कि इन्हें डबल फ्राई किया जाता है, जिससे इनमें कमाल का कुरकुरापन आता है। अगर आप भी इस सिंधी डिश को ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें आलू टुक बनाने की रेसिपी।


    आलू टुक रेसिपी रेसिपी

    कुल समय : 30 mins
    तैयारी का समय : 10 mins
    पकाने का समय :20 mins
    कोर्स : Snacks
    कैलोरी : 250
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    आलू टुक रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • आलू- 4-5 मध्यम आकार के
    • तेल- तलने के लिए
    • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • धनिया पाउडर- 1.5 छोटा चम्मच
    • अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
    • गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
    • काला नमक या साधारण नमक- स्वादानुसार
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

    आलू टुक रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले आलू को छीलकर गोल टुकड़ों में काट लें और इन्हें धोकर किचन टॉवल पर अच्छी तरह सुखा लें।

    2

    अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर आलू के टुकड़ों को तलें कि बाहर से उनका रंग हल्का भूरा हो जाए। इसके बाद इन्हें निकालकर एक टिश्यू पेपर पर रख लें।

    3

    अब आलू के टुकड़ों को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर एक कटोरी या हथेली की मदद से आलू के टुकड़े को हल्के से दबाएं ताकि वह चपटा हो जाए।

    4

    इसके बाद कड़ाही में तेल को तेज गरम करें और चपटे किए गए आलू के टुकड़ों को तेज आंच पर दोबारा तलें। जब आलू दोनों तरफ से सुनहरे और एकदम क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें।

    5

    अब एक छोटी कटोरी में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, भुना जीरा, हल्दी, गरम मसाला और नमक को एक साथ मिला लें।

    6

    एक बाउल में गरम-गरम तले हुए आलू डालें और ऊपर से यह सूखा मसाला छिड़कें। इन्हें अच्छी तरह टॉस करें ताकि मसाला आलू पर अच्छे से चिपक जाए।

    7

    मसाला डालते ही इसे गरमा-गरम परोसें ताकि इसका कुरकुरापन बरकरार रहे।