Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन का दुश्मन है ये गलत फूड कॉम्बिनेशन! कभी न खाएं एक साथ, बढ़ेंगी बीमारियां

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 12:34 PM (IST)

    यहां ऐसे फूड कॉम्बिनेशन की बात की जा रही है, जिन्हें एक साथ खाना आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता है। ...और पढ़ें

    कभी एक साथ न खाएं ये 10 फूड (Image Source: AI Generated)

    कभी एक साथ न खाएं ये 10 फूड (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना जरूरी नहीं, बल्कि यह भी जरूरी है कि उस खाने में क्या शामिल किया जा रहा है। सरल शब्दों में कहें तो यहां ऐसे फूड कॉम्बिनेशन की बात की जा रही है, जिन्हें एक साथ खाना आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता है। दरअसल, आयुर्वेद में हेल्दी खाने के साथ इसपर भी खास ध्यान दिया जाता है कि किस तरह का फूड कॉम्बो खाया जा रहा है। इस बारे में डॉ. दीक्षा भावसार सांवलिया बता रही हैं कि कौन से फूड कभी एक साथनहीं खाए जाने चाहिए। 

    1. पालक-पनीर 

    पनीर कैल्शियम से भरपूर होता है, जो पालक में मौजूद आयरन के शरीर में अवशोषण में दखल दे सकता है। आयुर्वेद यह भी कहता है कि दो हेवी चीजें एक साथ खाना पाचन में दखल दे सकता है। 

    कैसे सेवन करें? 

    पालक को दाल के मिश्रण के साथ खाएं और पनीर को अलग मील दोपहर या रात के खाने में शामिल करें। 

    2. शहद और गर्म पानी 

    आयुर्वेद शहद को गर्म करने या उसे गर्म पानी में मिलाकर लेने लिए सख्त मना करता है। यह फूड कॉम्बो शरीर को ठीक से प्रोसेस नहीं होने देता और शरीर में अमा नामक टॉक्सिन में बदल सकता है। 


    कैसे सेवन करें? 

    शहद का जब भी सेवन करें तो इसे सामान्य तापमान के पानी या फिर हल्के गुनगुने पानी में मिलाएं। 

    3. रात में दही    

    रात के समय दही खाना आयुर्वेद में हेल्दी आदत नहीं माना जाता क्योंकि दही नैचुरली हेवी होता है जो कफ को बढ़ाता है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन अपच, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकता है। 

    खबरें और भी

    दही खाने का सही समय 

    दही को दोपहर के खाने की सलाह दी जाती है या फिर लस्सी या छाछ का सेवन करें।  

    4. दूध और नमक 

    आयुर्वेद के मुताबिक दूध और नमक में एक दूसरे के एकदम विपरीत गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह फूड कॉम्बो खराब माना जाता है। इन दोनों का सेवन एक साथ करने से पाचन बिगड़ सकता है। वहीं, यह शरीर में अमा भी बनाता है, जिसे एक तरह का टॉक्सिन माना जाता है। 

    कैसे करें सेवन? 

    दूध के साथ खजूर, इलायची, हल्दी और केसर लेना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

    5. खाने के तुंरत बाद चाय 

    चाय में टैनिंस मौजूद होते हैं जो आयरन को शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं होने देते। इसके अलावा, यह पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ा सकता है। 

    कब पीएं चाय?

    आयुर्वेद की माने तो चाय और खाने के बीच का अंतराल 45-60 मिनट का होना चाहिए। 

    6. खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक 

    खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक पेट के अग्नि तत्व को कमजोर कर सकती हैं जिससे पाचन भी धीमा हो जाता है। इसकी वजह से पेट में भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। 

    क्या करें? 

    इसके बजाय कोल्ड ड्रिंक को सामान्य तापमान का कर लें या फिर खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी लें।