Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किडनी में पथरी का खतरा बढ़ा देते हैं ये 10 फूड्स, स्टोन्स का रिस्क कम करने के लिए जान लें इनके नाम

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 01:58 PM (GMT+05:30)

    बार-बार यूरिन आना पीठ के निचले हिस्से में दर्द यूरिन में खून किडनी में पथरी (Kidney Stones) होने के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए ये लक्षण नजर आने पर डॉक्ट ...और पढ़ें

    ये फूड्स बढ़ा देते हैं किडनी स्टोन्स का रिस्क (Picture Courtesy: Freepik)
    ये फूड्स बढ़ा देते हैं किडनी स्टोन्स का रिस्क (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. किडनी में मिनरल जमा होने से स्टोन्स की सम्सया हो सकती है
    2. कुछ फूड्स भी किडनी स्टोन के रिस्क को बढ़ा देते हैं
    3. किडनी स्टोन के खतरे को कम करने के लिए इन फूड्स को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी में पथरी की समस्या आजकल काफी आम होती जा रही है। जब यूरिन में मौजूद मिनरल्स क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाते हैं, तो पथरी की सम्सया होती है। इसके कारण पीठ, पेट या कमर में तेज दर्द, यूरिन में खून आना और बार-बार पेशाब लगना जैसी समस्याएं (Kidney Stones Symptoms) हो सकती हैं।

    किडनी स्टोन का सीधा संबंध डाइट से होता है। दरअसल, कुछ फूड्स (Foods Which Cause Kidney Stones) ऐसे हैं, जो यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाकर स्टोन के रिस्क को बढ़ा देते हैं। इसलिए पथरी के रिस्क को कम करने के लिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 फूड्स के बारे में जो किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं।

    ज्यादा नमक वाला खाना

    ज्यादा नमक खाने से यूरिन में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा होता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, पैक्ड स्नैक्स, अचार और फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। एक सामान्य व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए। लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में नमक खाने से नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Kidney Stone: दो लीटर से कम हो रही है Toilet तो हो जाएं सावधान! एक्सपर्ट से जानें- कारण, लक्षण और बचाव

    रेड मीट

    रेड मीट में प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड स्टोन का कारण बनता है। साथ ही, यह यूरिन को ज्यादा एसिडिक बनाता है, जिससे स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है।

    पालक और हाई-ऑक्सालेट वाली सब्जियां

    पालक, चुकंदर, स्विस चार्ड और केल में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन बना सकता है। अगर आपको पहले कभी स्टोन हुआ है, तो इन सब्जियों को सीमित मात्रा में ही खाएं।

    खबरें और भी

    सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स

    सोडा और शुगरी ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाता है। इसके अलावा, ये ड्रिंक्स डिहाइड्रेशन भी करते हैं, जो स्टोन के रिस्क को और बढ़ा देता है।

    कैफीन वाली ड्रिंक्स

    ज्यादा कैफीन यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकता है। हालांकि, मॉडरेशन में कॉफी या चाय पीना सेफ है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इन्हें पीना नुकसानदायक हो सकता है।

    डेयरी प्रोडक्ट्स

    दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम ज्यादा होता है। हालांकि, शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप पहले से ही स्टोन के शिकार हैं, तो इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।

    चॉकलेट और कोको प्रोडक्ट्स

    चॉकलेट और कोको पाउडर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन का कारण बन सकता है। डार्क चॉकलेट में यह रिस्क और भी ज्यादा होता है।

    नट्स और सीड्स

    बादाम, काजू, मूंगफली और तिल के बीज में ऑक्सालेट ज्यादा होता है। अगर आपको पहले किडनी स्टोन हुआ है, तो इन्हें कम मात्रा में ही खाना चाहिए।

    विटामिन-सी सप्लीमेंट्स

    विटामिन-सी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने पर यह ऑक्सालेट में बदल सकता है। नेचुरल सोर्स, जैसे- संतरा, नींबू आदि से विटामिन-सी लेना बेहतर है।

    यह भी पढ़ें- दिखाई देने लगें ये लक्षण, तो समझ जाएं किडनी में बन गई है पथरी; इन रिस्क फैक्टर्स से रहें सावधान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।