यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Human Body Facts: मानव शरीर की ये 10 रोचक बातें हैरान कर देंगी आपको!
Human Body Facts इंसान में छोटी आंत लगभग 22-23 फीट लंबी होती है यानी एक मिनीवैन जितनी लंबाई। एक औसत मानव की खोपड़ी में लगभग 100000 बाल होते हैं जो हर ...और पढ़ें

HighLights
- हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग अपने आप में अद्भुत हैं।
- मानव शरीर से जुड़ी अनगिनत दिलचस्प बातों का पिटारा वैज्ञानिक रोज खोलते हैं।
- उनमें से मुख्य 10 बातें हम आपसे आज शेयर करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मानव शरीर ईश्वर की एक सुंदर रहस्यमयी संरचना है, जिस पर प्रतिदिन शोध कर के इसके नए नए पहलू सामने आते रहते हैं। इसकी कई बातें चौंका देती हैं तो कई गोपनीय जानकारियां सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इसके सभी अंग अपने आप में अद्भुत हैं जिनकी पूरी तरह से विस्तृत जानकारी अभी भी नहीं मिल सकी है।
वैसे तो मानव शरीर से जुड़ी अनगिनत दिलचस्प बातों का पिटारा वैज्ञानिक रोज खोलते हैं, लेकिन यहां उनमें से मुख्य 10 बातें हम आपसे शेयर करने वाले हैं।
आइए जानते हैं इस मानव शरीर की 10 अद्भुत बातें
- प्रेग्नेंसी में बच्चे करते हैं मां का बचाव: प्रेग्नेंसी के दौरान फीटो मेटरनल माइक्रोचिमेरिज्म नाम की एक सुंदर प्रक्रिया होती है जिसमें जब मां को चोट लगती है तो गर्भ में पल रहा बच्चा मां की चोट को ठीक करने के लिए स्टेम सेल भेजता है।
- इंसान के मुंह में हर दिन 720 मिलीलीटर से लेकर 1.5 लीटर लार बनती है।
- पुरुषों में दाढ़ी के बाल सबसे तेजी से बढ़ते हैं। अगर कोई पुरुष पूरे जीवनकाल में शेविंग न करे तो उसकी दाढ़ी 30 फुट लंबी हो सकती है।
- जब हम छींकते हैं, तो आंखों को खोलकर रखना नामुमकिन होता है, क्योंकि मस्तिष्क छींकते समय आंखें बंद करने के सिग्नल भेजता है और एक छींक 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आती है।
- भोजन को मुंह से पेट तक पहुंचने में केवल 7 सेकंड का समय लगता है। वहीं, पेय पदार्थ को मात्र 1 या 2 सेकंड लगते हैं।

- शरीर के कुल कैल्शियम का 99 प्रतिशत से अधिक दांतों और हड्डियों में पाया जाता है।
- एक वयस्क मानव के लिए केवल एक कदम उठाने से 200 मांसपेशियों का उपयोग होता है। इस हिसाब से अपने दस हजार कदम उठाने में आप अपनी मांसपेशियों से कितना काम लेते हैं इसका अंदाजा आप खुद लगा लें।
- आपके थूक में आपका पूरा आनुवंशिक ब्लूप्रिंट होता है। आपके लार में मुंह की कोशिकाओं का डीएनए होता है जिससे सभी अनुवांशिक जानकारी मिल सकती है।
- आर्बिकुलरिस ऑक्यूलाई जो आंखों को झपकाती हैं, मनुष्य के शरीर में सबसे तेज़ मांसपेशियां होती हैं। वे एक सेकंड के 100वें हिस्से से कम में अपना काम करती हैं। सिर्फ एक दिन में, कोई व्यक्ति 20,000 बार अपनी आंखें झपका सकता है।
- सबसे अधिक हार्ट अटैक सोमवार के दिन आते हैं। ऐसा सोमवार को काम करने के प्रेशर के कारण हो सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।