Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में रोजाना प‍िएं ये 3 तरह के फ्रूट जूस, मजबूत होगा Immune System; कई बीमारियां भी रहेंगी दूर

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:32 AM (IST)

    मानसून में सेहत का ख्‍याल रखना जरूरी होता है। इस दौरान कई बीमारि‍यां अपने चपेट में ले सकती हैं। बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए इम्‍युन‍िटी का स्‍ट्रॉन्‍ग ...और पढ़ें

    मानसून में जरूर प‍िएं ये फ्रूट जूस। (Image Credit- Freepik)
    मानसून में जरूर प‍िएं ये फ्रूट जूस। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बदलते मौसम में बीमारियों से बचना जरूरी है।
    2. आपको अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखना चाह‍िए।
    3. इस मौसम में इम्युनिटी का ख्याल रखना जरूरी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ये वो मौसम होता है जब आपको अपनी सेहत का डबल ख्‍याल रखना पड़ता है। दरअसल, मानसून में कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों कई तरह के वायरस और इन्फेक्शन शरीर को अपनी चपेट में लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इम्युनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर हुई तो आप आसानी से क‍िसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

    आपको अपने शरीर को एनर्जेट‍िक बनाए रखना होगा। इसके ल‍िए आपको अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखने की जरूरत हाेती है। आप हेल्‍दी चीजों को डाइट में जरूर शाम‍िल करें ताक‍ि आपको जरूरी पोषक तत्‍व म‍िल सकें। इसके ल‍िए आप फलों को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनका जूस आपको बरसात के मौसम में जरूर पीना चाह‍िए।

    ये आपकी इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करने का काम करेंगे। आइए उन फलों के बारे में जानते हैं ज‍िनका जूस आपको कई तरह की मौसमी बीमार‍ियों से बचा सकता है।

    कीवी का जूस

    आपकाे बता दें क‍ि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें वि‍टाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा होती है। ये कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव करता है। मानसून के मौसम में कीवी का जूस पीने से प्लेटलेट्स तो बढ़ता ही है, साथ ही पेट को भी हेल्दी रखा जा सकता है। ये डेंगू और अस्‍थमा जैसी बीमार‍ियों से बचाता है। ये ब्‍लड प्रेशर और शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। ये शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

    यह भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाता है Eye Infection का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

    चेरी का जूस

    बरसात के मौसम में आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम का ये बढ़‍िया स्त्रोत होता है। ये इम्‍युन‍िटी के ल‍िए फायदेमंद है। इससे आपकी नींद भी बेहतर हो सकती है।

    खबरें और भी

    गाजर, चुकंदर और सेब का जूस

    इम्युनिटी को मजबूत बनाने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में गाजर, चुकंदर और सेब का जूस जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इससे विटामिन ए, सी और बी6 की कमी को भी पूरा क‍िया जा सकता है। ये वायरल और इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: Periods में आपको भी होती है हैवी ब्लीडिंग? डाइट में शाम‍िल करें 5 फूड्स; पेट दर्द से भी म‍िलेगी राहत

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।