Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज पढ़ लीजिए Half boiled Egg खाने के ये 4 फायदे, कल से अंडे को पूरा उबालना छोड़ देंगे आप

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 12:04 PM (IST)

    हाफ बॉयल्ड अंडे खाने से आपका (Digestive System) बेहतर रहता है। वहीं Half boiled egg benefits for female महिलाओं के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है। इसल ...और पढ़ें

    अंडे खाने के फायदे Half boiled egg benefits for male पुरुषों को भी बहुत हैं। (Pic courtesy : Freepik)
    अंडे खाने के फायदे Half boiled egg benefits for male पुरुषों को भी बहुत हैं। (Pic courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. टेस्ट में भी होता है बेहतरीन Half Boiled Egg
    2. इम्यून सिस्टम को बनाता है सॉलिड
    3. हाफ बॉयल्ड पोषक तत्वों से होता है भरपूर

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Half boiled egg benefits पुरानी कहावत है कि संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। हो भी क्यों न अंडे खाना बहुत ही फायदेमंद है। अंडे खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं।

    खासकर यह फायदे सर्दियों में और बढ़ जाते हैं। अंडा आपको जहां सर्दियों में ठंड लगने से बचाता है तो वहीं आपके इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत करता है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा तो आप बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम रहेंगे और आपका शरीर भी बीमारियों से सुरक्षित रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : ये 3 संकेत मिलें तो समझें आपको बनाया जा रहा 'मोहरा', आपके कंधे पर रखकर छोड़ी जा रही बंदूक

    हाफ बॉयल्ड में ज्यादा होते हैं पोषक तत्व

     

    हाफ बॉयल्ड अंडे में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अधिकता होती है, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। जब आप अंडे को हाफ बॉयल्ड करके खाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके कई पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। जबकि अंडे को फुल बॉयल करने पर यह पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। 

    फाइबर और प्रोटीन से होता है भरपूर 

    हाफ बॉयल्ड अंडे में फाइबर और प्रोटन होता है। यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। खासकर सर्दियों में आपके शरीर को फाइबर और प्रोटीन की जरूरत अधिक होती है। इसके साथ ही फाइबर और प्रोटीन आपके पाचन तंत्र में काफी सुधार करता है। 

    वजन कम करने में मदद

    हाफ बॉयल्ड अंडा खाने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। क्योंकि फुल बॉयल्ड अंडा आपके शरीर में फैट बढ़ाता है जबकि हाफ बॉयल्ड अंडा आपको वजन कम करने में काफी मदद करता है। हाफ बॉयल्ड अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में काफी मदद करता है।

    खबरें और भी

    इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत 

    हाफ बॉयल्ड अंडे में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम में सुधार करने में मदद करते हैं। अगर आप रेगुलर हाफ बॉयल्ड अंडा खाते हैं तो आपको इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में काफी मदद मिलती है। जबकि हाफ बॉयल्ड अंडे में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।

    अब यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हाफ बॉयल्ड अंडे का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए, हाफ बॉयल्ड अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। क्योंकि कई बार जिन को स्किन एलर्जी होती है उनके लिए हाफ बॉयल्ड अंडा बेहतर नहीं होता।

    यह भी पढ़ें : अदरक और शहद खाने की बना लें आदत, मिलेंगे इतने फायदे- खुद हैरत में पड़ जाएंगे