Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर ने बातए 4 बेस्ट ड्रिंक्स, आज से ही कर लें डाइट में शामिल

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक बढ़ा रहे, तो डायबिटीज हो सकती है। इसलिए इसे कंट्रोल करना काफी जरूरी है। इसमें कुछ ड्रिंक्स काफी मददगार साबित हो सकती हैं। सा ...और पढ़ें

    शुगर कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    शुगर कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज का खतरा रहता है

    2. इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है

    3. कुछ ड्रिंक्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के मामले दुनिया भर में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है, जिसे कंट्रोल करने का तरीका भी जीवनशैली में ही छिपा है। ब्लड शुगर को कंट्रोल (Blood Sugar Control) करने के लिए हेल्दी डाइट सबसे जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो डायबिटीज या प्रीडायबिटीज से जूझ रहे हैं। 

    शुगर कंट्रोल करने के लिए सिर्फ क्या खा रहे हैं इस पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि क्या पी रहे हैं इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। डॉक्टर्स का मानना है कि सही ड्रिंक्स न केवल शुगर को बढ़ने से रोकता है, बल्कि इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार करता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर करके ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए कुछ बेस्ट (Drinks to Control Blood Sugar) और वर्स्ट ड्रिंक्स बताए हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

    पानी 

    पानी ब्लड शुगर कम करने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। जब आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं, तो शरीर यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा ग्लूकोज को बाहर निकालने में सक्षम होता है। यह ब्लड को गाढ़ा होने से रोकता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है, जिससे शुगर लेवल स्थिर रहता है।

    ब्लैक कॉफी

    बिना चीनी वाली ब्लैक कॉफी पीने से टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है। कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ग्लूकोज मेटाबॉलाइज करने में मदद करते हैं। ध्यान रहे, इसमें दूध या चीनी मिलाने से इसके फायदे खत्म हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    बिना चीनी वाली ग्रीन या ब्लैक टी 

    चाय में मौजूद 'पॉलीफेनोल्स' शरीर में सूजन को कम करते हैं और इंसुलिन की काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। खासतौर से ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। अगर आप इसे बिना मिठास के पीते हैं, तो यह जीरो कैलोरी के साथ आपको एनर्जी देने का काम भी करती है और शुगर स्पाइक को रोकती है।

    ब्लड शुगर बढ़ाने वाली ड्रिंक्स

    शुगरी ड्रिंक्स

    कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स ब्लड शुगर के लिए 'जहर' समान माने जाते हैं। इनमें भारी मात्रा में रिफाइंड शुगर होती है। ये पीने के चंद मिनटों के भीतर ही ब्लड में शुगर का लेवल आसमान पर पहुंचा देते हैं, जिससे पैनक्रियाज पर दबाव बढ़ता है।

    पैकेट बंद फ्रूट जूस 

    अक्सर लोग इसे हेल्दी समझकर पीते हैं, लेकिन यह एक बड़ा भ्रम है। पैकेट बंद जूस में फलों के नेचुरल फाइबर निकाल दिए जाते हैं और स्वाद बढ़ाने के लिए एक्स्ट्रा शुगर व प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। फाइबर न होने के कारण, जूस में मौजूद शुगर बहुत तेजी से अब्जॉर्ब होती है, जो वजन बढ़ने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनती है।