Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Face Yoga: माथे पर नजर आने वाली झुर्रियों को करें बाय-बाय, इन 4 ईज़ी एक्सरसाइजेस से

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 11:05 AM (GMT+05:30)

    Face Yoga उम्र छिपाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। महंगे सुपरफूड्स से लेकर ट्रीटमेंट्स तक लेते हैं जो नो डाउट फायदा तो पहुंचाती हैं लेकिन साथ ही साथ ...और पढ़ें

    माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए एक्सरसाइजेस
    माथे की झुर्रियों को दूर करने के लिए एक्सरसाइजेस

    HighLights

    1. माथे पर नजर आने वाली झुर्रियां बना सकती हैं आपको वक्त से पहले बूढ़ा।
    2. फोरहेड रिंकल्स दूर करने वाली एक्सरसाइजेस।
    3. बिना पैसे खर्च किए घटाएं अपनी उम्र।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Yoga: चेहरा हमारी जिंदगी के कई छोटे-बड़े सीक्रेट्स को खोल भी सकता है और छिपा भी सकता है। चेहरे के भाव बयां कर सकते हैं कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है, उदास है, खुश है, किसी को पसंद करता है या फिर किसी मुसीबत में है। इसके अलावा चेहरा आपकी बढ़ती उम्र की भी पोल-पट्टी खोल सकता है। इसलिए तो इसके चमकाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। समय-समय पर पॉर्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च किए जाते हैं। लेकिन अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बने रहना चाहती हैं, तो आज के लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।

    चेहरे पर नजर आने वाले रिंकल्स ही हमारी बढ़ती उम्र की सबसे पहली पहचान होते हैं। आंखों और माथे के पास नजर आने वाली झुर्रियां कई बार आपको वक्त से पहले ही बू़ढ़ा बना देती हैं। टीवी एक्स्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए फोरहेड रिंकल्स को दूर करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइजेस बताई हैं। जान लें इन्हें करने का तरीका।

    पहली एक्सरसाइजेस

    पहली एक्सरसाइज में आपको अपने माथे से सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है। हथेलियों से माथे पर रखते हुए गोल-गोल घुमाना है। ध्यान रखें बहुत तेजी से न करें। 

    दूसरी एक्सरसाइजेस

    दूसरी एक्सरसाइज में दोनों हाथों की उंगलियों को माथे पर रखें। उसके बाद उंगलियों से फोरहेड को बाहर की ओर खींचें। 

    तीसरी एक्सरसाइज

    तीसरी एक्सरसाइज में अपनी इंडेक्स फींगर को हुक की तरह बना लें। अब इससे अपने फोरहेड को ऊपर की ओर खिंचना है।

    चौथी एक्सरसाइज

    इस एक्सरसाइज में दोनों हाथों की इंडेक्स फींगर का इस्तेमाल करना है। इन उंगलियों से माथे को क्रिसक्रॉस मोशन में मसाज दें।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Roshni Chopra (@roshnichopra)

    इन एक्सरसाइज को रोजाना करें। इससे माथे पर रिंकल्स नहीं आएंगे और अगर हैं, तो धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। मतलब आप 40 के बाद भी 30 की नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ेंः- बोटोक्स ट्रीटमेंट्स से जुड़े कुछ मिथ और उनके पीछे की सच्चाई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी