किचन में रखा अदरक मामूली नहीं, इन 4 लोगों के लिए है वरदान; फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप
क्या आप भी किचन में रखे अदरक को मामूल समझकर इग्नोर कर देते हैं? अगर ऐसा है, तो आज हम आपको बताएंगे कि अदरक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आप ...और पढ़ें

इन लोगों को जरूर खाना चाहिए अदरक (Image Credit - Canva)
HighLights
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं
अदरक खाने से शरीर में कई बदलाव आते हैं
अदरक इन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अदरक, जो हर घर में चाय से लेकर सब्जियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने स्वाद और खुशबू के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन सेहत के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। खासकर कुछ लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं वो 4 लोग जिन्हें अदरक जरूर खाना चाहिए।
पाचन समस्या वाले लोग
खराब पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं हर किसी को काफी परेशान कर देता है, जिससे राहत पाने के लिए लोग दवाइयां और घरेलू उपाय अपनाते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए अदरक खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के मरीजों का खाना आसानी से पचाने में मदद करता है और पेट की तकलीफ से भी राहत दिलाता है।
वहीं, अदरक खाने से शरीर की सूजन, अपच, बदहजमी और पाचन तंत्र में अल्सर का खतरा कम करता है और यह कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम से भी बचाता है।
वजन घटाने वाले लोग
बढ़ते वजन को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं, इसके लिए वह डाइट में बदलाव व एक्सरसाइज का सहारा भी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक वेट लॉस के लिए एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है? जी हां, अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको मोटापे से छुटकारा दिलाने और कमर को कम करने में मदद करता है।
पीरियड्स के दर्द में असरदार
कुछ लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन, दर्द और कई तरह की परेशानियां होती हैं। अगर आप भी इन दिनों दर्द से राहत पाना चाहती हैं, तो अदरक को डाइट में जरूर शामिल करें। यह पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
खबरें और भी
उल्टी या मतली से परेशान लोग
मतली से परेशान लोगों के लिए अदरक खाना काफी कारगर हो सकता है। खासकर प्रेग्नेंसी में उल्टी और मतली की समस्या होने पर। साथ ही, यह सर्जरी कराने वाले लोगों और कीमोथेरेपी से जुड़ी मतली को कम करने में भी मददगार है। प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से बचें और इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि यह हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है।
यह भी पढ़ें - बिना नमक और टेंशन के भी बढ़ सकता है आपका BP, वैज्ञानिकों ने ढूंढी चौंकाने वाली वजह
यह भी पढ़ें - अब तक अनार के छिलके फेंकते आए हैं? इसकी चाय के फायदे जान लेंगे, तो आज से ही जमा करना शुरू कर देंगे
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।