दिल की सेहत से लेकर मेंटल हेल्थ तक, रोज रस्सी कूदने से मिलेंगे 5 फायदे, आज ही रूटीन में करें शामिल
रस्सी कूदना सिर्फ खेल नहीं, बल्कि यह फुल बॉडी वर्कआउट है। यह कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाने का आसान तरीका है। अगर आप इसे ...और पढ़ें

जिम जाने का नहीं है टाइम? रोज रस्सी कूदने से शरीर में होंगे 5 बदलाव (Picture Credit - Canva)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप फिट रहने की सोच रहे हैं, तो जिम जाने या दौड़ने के अलावा एक बेहद आसान और सस्ता तरीका है रस्सी कूदना। क्या आपने कभी सोचा है कि रस्सी कूदने से आपके शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिससे आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है। आइए जानते हैं इसके कुछ शानदार फायदों के बारे में।
दिल की बीमारियों का खतरा करें कम
अगर आप रोजाना रस्सी कूदते हैं, तो इससे हार्ट रेट अच्छा होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। तेजी से रस्सी कूदना सेहत और शरीर दोनों के लिए और फायदेमंद साबित होता है।
कैलोरी होती है बर्न
जब भी आप रस्सी कूदते हैं, तो हार्ट रेट बढ़ता है और इसके कारण ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं, तो रस्सी कूदना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यह एक्सरसाइज कैलोरी जल्दी बर्न करता है और फैट कम करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि 10 मिनट तक रस्सी कूदने से लगभग 100 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
हड्डियों को मिलती है ताकत

(Image Credit - Canva)
रिसर्च में पाया गया है कि रस्सी कूदना दिल के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है और यह उन्हें मजबूत भी बनाता है। साथ ही, इससे बढ़ती उम्र के साथ बोन डेंसिटी भी अच्छी होती है। आप भी रोजाना 10-15 मिनट रस्सी कूदते हैं, तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
खबरें और भी
संतुलन और तालमेल में आएगा सुधार
रस्सी कूदने से शरीर में संतुलन और हाथ-पैर के तालमेल में सुधार आता है। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है, जिसको बेहतर बनाने के लिए यह अच्छा तरीका है। साथ ही, यह एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में भी काफी मददगार साबित होता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
रस्सी कूदना फिजिकल हेल्थ के लिए ही नहीं, मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। यह आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने से सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है, जिससे डिप्रेशन की समस्या कम होती है। अगर आपको कभी-कभी घबराहट होती है, तो रस्सी कूदने से आपका दिमाग शांत हो सकता है और आपको अच्छा भी महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें - क्यों 'सीढ़ियां चढ़ना' है दुनिया की सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज? डॉक्टर ने बताया इसे लंबी उम्र का शॉर्टकट
यह भी पढ़ें - सिर्फ कैल्शियम और विटामिन-डी काफी हैं? एम्स ने बताया मेनोपॉज के बाद हड्डियां कमजोर होने की असली वजह
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।