Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुपके से आपके द‍िल को नुकसान पहुंचा रही ये 5 आदतें, समय रहते कर लें बदलाव; वरना बाद में पड़ेगा पछताना

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 01:26 PM (IST)

    द‍िल हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। ये हमारे पूरे शरीर में खून पंप करता है। इस कारण इसे हेल्‍दी रखना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। हालांक‍ि आपकी रोजान ...और पढ़ें

    द‍िल के ल‍िए खतरनाक हैं ये आदतें। (Image Credit- Freepik)
    द‍िल के ल‍िए खतरनाक हैं ये आदतें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. रोजाना की कुछ आदतें दिल को बीमार बना सकती हैं।
    2. कई बार हम इन्‍हें नजरअंदाज कर देते हैं।
    3. द‍िल हमारे पूरे शरीर में खून पंप करता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर के पहले पति संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ये तब हुआ जब वो पोलो खेल रहे थे। हालांकि उनको तुरंत हॉस्प‍िटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण भी डॉक्‍टरों ने हार्ट अटैक बताया है। ये एक ऐसी जानलेवा स्‍थि‍ति है जो कभी भी और क‍िसी को भी अपने चपेट में ले सकती है।

    आपको बता दें क‍ि आपकी कुछ आदतें आपके द‍िल परा बुरा असर डालती हैं। इससे द‍िल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर इनमें तुरंत सुधार न क‍िया गया तो आपको गंभीर पर‍िणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे आपको तुरंत बदल लेना चाह‍िए। तो आइए ब‍िना देर क‍िए उन आदतों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    ब‍िंज वॉच‍िंग करना

    आज के समय में ज्‍यादातर लोग ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्स पर लगातार फ‍िल्‍में और वेब सीरीज देखते रहते हैं। इससे न स‍िर्फ हमारी आंखें खराब होती हैं बल्कि ये हमारे द‍िल को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहा होता है। दरअसल, जब आप लंबे समय तक एक ही जगी पर बैठे रहते हैं तो इससे ब्‍लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इस कारण द‍िल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आप बीच-बीच में उठकर वॉक करें।

    अल्‍कोहल और स्‍मोक‍िंग

    आज के समय में ज्‍यादातर लोग अल्‍कोहल और स्‍मोक करना पसंद करते हैं। उनकी ये आदतें द‍िल की सेहत के ल‍िए नुकसानदायक हैं। इससे ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ सकता है। ये दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है और अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकता है। इससे हार्ट अटैक‍ का खतरा बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    खर्राटे लेना

    अगर आपको रात में जोर-जोर से खर्राटे लेने की आदत है तो आपकाे तुरंत डॉक्‍टर से म‍िल लेना चाह‍िए। दरअसल ये स्लीप एपनिया का संकेत है। इसमें सोते समय आपकी सांसें कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। स्लीप एपनिया से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

    य‍ह भी पढ़ें: फैटी लिवर ठीक करने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स, अंदर जमी हुई गंदगी भी हो जाएगी जड़ से साफ!

    हेल्‍दी चीजों से दूरी बनाना

    आपको बता दें सेहतमंद रहने के ल‍िए फलों और हरी सब्‍ज‍ियों को डाइट में शाम‍िल करना जरूरी होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्‍व हमारे द‍िल को सेहतमंद रखते हैं। अगर इनकी कमी हो जाए तो द‍िल को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है।

    स्‍ट्रेस लेना

    स्ट्रेस हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है। आज के समय में ज्‍यादातर लोग क‍िसी न क‍िसी बात को लेकर तनाव में रहते हैं। इससे आपके द‍िल को नुकसान पहुंच रहा है। अगर आप भी स्ट्रेस ल‍िए रहते हैं तो इसे कैसे भी करके मैनेज कर लें।

    यह भी पढ़ें: हार्मोन को बैलेंस करने के ल‍िए ट्राई करें Seed Cycling, जान लें डाइट में शामि‍ल करने का तरीका

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।