Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Liver में जमा कचरा साफ करने के लिए 5 Detox Drinks, रोज खाली पेट पीने से होगा कई बीमारियों से बचाव

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 02:34 PM (IST)

    मानसून में लोग बाहर का तला-भुना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये स्वाद में जितने लजीज होते हैं सेहत के लिए उतने ही हानिकारक होते हैं। ज्यादा तेल और मसाले ...और पढ़ें

    Liver Detoxification के लिए पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Liver Detoxification के लिए पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने से लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं।
    2. टॉक्सिन्स इकट्ठा होने से लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
    3. कुछ ड्रिंक्स लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Liver Detox Drinks: वर्षा ऋतु की शुरुआत होते ही, लोगों का मन बाहर का तला-भुना खाने को मचलने लगता है। अगर बाहर से कुछ न भी खाएं, तो घर पर ही पकौड़े आदि बनाकर खाते हैं। बारिश का आनंद लेने के लिए तो ये फूड्स अच्छा विकल्प हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं हैं। स्ट्रीट फूड्स को बनाने के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल बार-बार किया जाता है, जो लिवर के लिए खासतौर से हानिकारक होता है।

    इसके अलावा, स्मोकिंग, शराब पीने और प्रोसेस्ड फूड खाने से भी लिवर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जिनके कारण फैटी लिवर से लेकर लिवर कैंसर होने तक का खतरा बढ़ता है। इसलिए समय-समय पर लिवर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी होता है। लिवर डिटॉक्स करने के लिए कुछ ड्रिंक्स को सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इनसे लिवर में जमा गंदगी साफ हो जाएगी और वह हेल्दी भी रहेगा।

    मेथी का पानी

    मेथी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर में सेल डैमेज को कम करते हैं। साथ ही, यह पाचन को भी बेहतर बनाता है, जो लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, ये लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे लिवर हेल्दी रहता है। इसलिए रोजाना सुबह एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में उबालकर पीएं। इससे लिवर में जमा गंदगी बाहर निकल जाएगी।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: Fatty Liver का हो गए हैं शिकार, तो इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

    ऐलोवेरा जूस

    ऐलोवेरा जूस लिवर डिटॉक्स करने में काफी कारगर होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम करते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर डैमेज होने से बचाते हैं। ऐलोवेरा जूस पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Freepik)

    सेब का सिरका

    सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर सेहत को कई फायदे पहुंचाता है, जिसमें लिवर डिटॉक्स भी शामिल है। इसमें कई एन्जाइम्स और एसीटिक एसिड पाया जाता है, जो लिवर की गंदगी को साफ करते हैं। ये लिवर में एक्सट्रा फैट इकट्ठा होने से भी बचाता है, जिससे फैटी लिवर समस्या से बचाव होता है। इतना ही नहीं, ये पाचन को भी दुरुस्त बनाता है, जो लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    आंवला जूस

    आंवला विटामिन-सी और कई अन्य पोषक तत्वों का खजाना कहलाता है। ये सिर्फ आपकी आंखों और बालों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका जूस पीने से लिवर डिटॉक्स होता है और लिवर डैमेज से भी बचाव होता है।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    अदरक और नींबू की चाय

    अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने में मदद करता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इसलिए रोजाना सुबह के समय इस चाय को पीना लिवर के लिए तो फायदेमंद होगा ही, साथ ही, यह वजन कम करने में भी मदद करेगा।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: हेल्दी है, लेकिन इतनी भी नहीं कि खूब पिएं आप! Green Tea के शौकीन जरा हो जाएं सावधान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।