Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ धूप नहीं, इन 5 फूड्स से भी दूर होगी विटामिन-डी की कमी; आज से ही बना लें डाइट का हिस्सा

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 09:21 AM (IST)

    विटामिन-डी की कमी आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। ज्यादातर लोगों में इस विटामिन की कमी देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धूप लेने के साथ ...और पढ़ें

    इन फूड्स से दूर होगी विटामिन-डी की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

    इन फूड्स से दूर होगी विटामिन-डी की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-डी की कमी हड्डियों को कमजोर बना देती है

    2. इसका सबसे बेहतरीन सोर्स सूरज की रोशनी है

    3. कुछ फूड्स भी विटामिन-डी की कमी दूर करने में मदद करते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन सोर्स सूरज की रोशनी यानी धूप है, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोगों में इसकी कमी (Vitamin-D Deficiency) पाई जाती है। बाहर कम निकलना, प्रदूषण और धूप से बचना इसकी सबसे बड़ी वजहे हैं। विटामिन-डी की कमी अगर लंबे समय तक बनी रहे, तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

    इसलिए विटामिन-डी की कमी को वक्त पर दूर करना काफी जरूरी है। हालांकि, धूप विटामिन-डी का सबसे बेहतर नेचुरल सोर्स है, लेकिन कुछ फूड्स (Foods to Fight Vitamin-D Deficiency) भी इसकी कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें 5 ऐसे फूड्स के बारे में जो विटामिन-डी पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

    फैटी फिश 

    फैटी फिश विटामिन-डी का नेचुरल और बेहतरीन मानी जाती हैं। समुद्री मछलियां, जैसे- सालमन, मैकेरल, टूना और सार्डिन्स विटामिन-डी से भरपूर होती हैं। लगभग 100 ग्राम पकी हुई सालमन मछली में विटामिन-डी की रोज की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर सकती है। इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल के स्वास्थ्य और दिमाग के बेहतर फंक्शन के लिए फायदेमंद है।

    Vitamin D Deficiency Symptoms (2)

    अंडे की जर्दी 

    अंडा भी विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है। अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है, विटामिन-डी ज्यादातर उसके पीले भाग यानी जर्दी में पाया जाता है। एक बड़े अंडे की जर्दी से भी रोज की विटामिन-डी की जरूरत का कुछ हिस्सा पूरा हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि विटामिन-डी पूरा अंडा खाने से मिलेगा। इसलिए इसके पीले भाग को अलग न करें।

    खबरें और भी

    फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स

    प्राकृतिक रूप से दूध में विटामिन-डी की मात्रा कम होती है, लेकिन आजकल बाजार में "फोर्टिफाइड" दूध, दही और पनीर आसानी से मिल जाते हैं। फोर्टिफाइड का मतलब है कि इन प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा विटामिन-डी और कभी-कभी कैल्शियम मिलाया जाता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन-डी पूरा करने का एक बेहतरीन ऑप्शन है। एक गिलास फोर्टिफाइड दूध पीने से रोज जरूरत का लगभग एक चौथाई हिस्सा पूरा हो सकता है। इसके साथ ही, यह कैल्शियम के भी अच्छे सोर्स हैं, जो विटामिन-डी के साथ मिलकर हड्डियों के स्वास्थ्य को और मजबूत बनाते हैं।

    मशरूम

    मशरूम एकमात्र ऐसा प्लांट-बेस्ड सोर्स है, जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी पाया जाता है। मशरूम सूरज की रोशनी के कॉन्टेक्ट में आने पर विटामिन-डी बनाता है। वाइल्ड या धूप में सुखाए गए मशरूम में विटामिन-डी-2 की मात्रा काफी ज्यादा होती है।  

    कॉड लिवर ऑयल

    यह शायद सबसे पुराने और सबसे असरदार डाइटरी सप्लीमेंट्स में से एक है। कॉड लिवर ऑयल कॉड मछली के लिवर से निकाला गया तेल है। केवल एक चम्मच कॉड लिवर ऑयल आपकी रोज की विटामिन-डी की जरूरत को काफी हद तक पूरा कर सकता है। साथ ही, यह विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। 

     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।