Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक भी फायदा नहीं म‍िलेगा, अगर Fruits खाते समय कर दी 5 गलति‍यां; बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

    Updated: Mon, 19 May 2025 09:08 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए फल खाना फायदेमंद होता है लेकिन फल खाने में की गई कुछ गलतियां नुकसानदायक साब‍ित हो सकती हैं। खाने के बाद फल खाने से आपको कई द‍िक्‍क ...और पढ़ें

    फल खाने का सही समय क्‍या है? (Image Credit- Freepik)
    फल खाने का सही समय क्‍या है? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फल हमें जरूरी पोषण देता है।
    2. फलों को डाइट में जरूर शाम‍िल करें।
    3. गलत समय पर खाने से नुकसान हो सकता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए लोग एक ओर जहां वर्कआउट करते हैं, वहीं दूसरी ओर हेल्‍दी डाइट लेते हैं। वे ज्‍यादा से ज्‍यादा हरी सब्‍ज‍ियां खाते हैं। साथ ही फलों को भी अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं। इससे आपकी बॉडी को जरूरी पोषण म‍िलता है। आप खुद को कई बीमार‍ियों से बचा सकते हैं।

    फलाें की बात करें तो इसमें कई तरह के व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स मौजूद होते हैं। हालांक‍ि, कई लोग फल खाने में गलति‍यां कर देते हैं। इससे फायदे के बजाय सेहत को नुकसान पहुंच जाता है। आपने देखा होगा क‍ि ज्‍यादातर लोग सुबह नाश्‍ते के समय फ्रूट्स लेना पसंद करते हैं। ये एक सही तरीका भी है, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि हर चीज को खाने का एक सही समय होता है। अगर आप इन बातों का ध्‍यान नहीं रखते हैं तो आपको इससे नुकसान भी हो सकता है।

    जी हां, कई लोग दोपहर में भी खाना खाने के बाद फ्रूट्स खाते ह‍ैं, तो वहीं कुछ लोग शाम के समय या रात में भी खा लेते हैं। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको बताएंगे क‍ि खाने के बाद फलों का सेवन करना क‍ितना सही है? अगर आप ऐसा करते हैं ताे आपको क‍िन परेशान‍ियों से गुजरना पड़ सकता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    खाने के बाद फल खाएं या नहीं?

    आपको बता दें क‍ि अगर आप खाना खाने के बाद फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन से जुड़ी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। दरअसल, खाना खाने से हमारे शरीर में गर्मी बढ़ती है। वहीं फलों में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है और ये पेट के साथ-साथ शरीर काे भी ठंडक पहुंचाते हैं। ऐसे में ये डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर बुरा असर डाल सकते हैं। आप सुबह के समय फल खा सकते हैं। अगर आपको ज्‍यादा द‍ि‍क्‍कतें हों तो डॉक्‍टर से सलाह लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Weight Loss से लेकर त्‍वचा की रंगत न‍िखारने तक, रोज सुबह हल्‍दी का पानी पीने से म‍िलेंगे 5 बड़े फायदे

    खाने के बाद क्‍यों न खाएं फल?

    अगर आप खाना खाने के बाद फलों को खाते हैं तो इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

    एस‍िड‍िटी

    अगर आप खाना खाने के बाद व‍िटाम‍िन सी से भरपूर यानी क‍ि खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो आपको एस‍िड‍िटी की समस्‍या हो सकती है। इससे सीने में जलन के साथ-साथ आपको बेचैनी भी हो सकती है।

    जमा हो जाते हैं जहरीले पदार्थ

    खाने के बाद फ्रूट्स लेते हैं तो इससे आपकी बॉडी में टॉक्‍स‍िन्‍स जमा होने लगते हैं जो कई समस्‍याओं का कारण बन जाते हैं। इसल‍िए इसे खाने से बचना चाह‍िए।

    त्‍वचा से जुड़ी समस्‍याएं

    गलत समय पर (भोजन करने के बाद) फलों का सेवन करने से आपको स्‍क‍िन से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं। क्योंकि इससे शरीर में टॉक्सिन्‍स जमा होने लगता है, ज‍िसका सीधा असर आपकी त्‍वचा पर भी नजर आता है।

    फल खाते समय इन बाताें का भी रखें ध्‍यान

    • कभी भी आपको खाली पेट खट्टे फल नहीं खाने चाह‍िए।
    • दूध के साथ भी फलों को खाने से परहेज करें।
    • रात में फल खाने से सेहत को नुकसान होता है।
    • इसके अलावा फल खाने के बाद पानी न पिएं।

    यह भी पढ़ें: धूप ने कर द‍िया है बेहाल? कोई बात नहीं; तरबूज के 3 ड्रिंक्स देंगे एनर्जी और कराएंगे ठंडक का एहसास

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।