Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chia Seeds Benefits: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चीया सीड्स, जानें इसके 6 फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 11:40 AM (IST)

    Chia Seeds Benefits चिया सीड्स में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये बीज काफी छोटे होते हैं लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद ...और पढ़ें

    Chia Seeds Benefits: चीया सीड्स के सेवन से मिलते हैं कई लाभ
    Chia Seeds Benefits: चीया सीड्स के सेवन से मिलते हैं कई लाभ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कChia Seeds Benefits: चिया सीड्स में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। ये छोटे-से दिखने वाले बीज एनर्जी से भरपूर होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं, चिया सीड्स सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

    चिया सीड्स खाने के ये हैं फायदे

    1. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

    चीया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आपको कब्ज या पेट संबंधी कोई परेशानी है, तो चीया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज से राहत मिलती है।

    2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

    चीया सीड्स में मौजूद मोनोअनस्यूटेटेड वसा (गुड फैट) कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।

    3. हड्डियों के लिए फायदेमंद

    चिया सीड्स में कैल्शियम के अलावा फास्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के लिए सहायक है। यह हड्डियों और दातों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

    4. वजन कम करने में सहायक

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ये मोटापा कम करने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक-दो चम्मच चीया सीड्स मिलाएं, इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इसका सेवन करें। बीजों को फूलने से पहले ही इसे पिएं। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    5. हेल्दी स्किन

    चीया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। ये त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं।

    6. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    चीया सीड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण डायबिटीज के रोगियों के लिए सहायक है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik