Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Onion Benefits: डायबिटीज से लेकर हार्ट के लिए लाभकारी है प्याज, जानिए इसके फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 10:28 AM (IST)

    Onion Benefits प्याज में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम सोडियम पोटैशियम फास्फोरस और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं जो सेहत के ...और पढ़ें

    Onion Benefits: प्याज खाने के हैं ढेरों फायदे
    Onion Benefits: प्याज खाने के हैं ढेरों फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Onion Benefits: सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। ये कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती हैं। सब्जियों में न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। प्याज इन सब्जियों में से एक है। इसके इस्तेमाल से स्वादिष्ट खाना बनता है तो, वहीं कई लोग प्याज को सलाद के रूप में भी खाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह एक तरह का सुपरफूड है। आइए जानते हैं, प्याज खाने के क्या फायदे हैं।

    1. दिल के लिए है गुणकारी

    प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद  हैं। प्याज में कार्सेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लॉड क्लॉटिंग की समस्या दूर हो सकती है।

    2. डायबिटीज मरीजों के लिए है बेहद फायदेमंद

    आजकल डायबिटीज की समस्या आम है, लेकिन लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर इस बीमारी को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को कच्चे प्याज खाने की सलाह दी जाती है।

    3. कैंसर में फायदेमंद

    प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट गुण उच्च मात्रा में होते हैं। जो कैंसर से लड़ने में असरदार है। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

    4. कब्ज की समस्या में कारगर

    एक्सपर्ट के अनुसार, कच्चा प्याज कब्ज की समस्या में कारगर है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी है, वे कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ करने में मदद करता है।

    5. हेयर फॉल की समस्या दूर करें

    प्याज बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से हेयर फॉल की समस्या दूर हो सकती है। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी