क्या पानी में रहने से सिकुड़ जाती हैं उंगलियां? तो 5 समस्याएं भी हो सकती हैं इसकी वजह
ज्यादा देर पानी में काम करने से हाथ और पैरों की उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उंगलियां सिकुड़ने क्यों लगती हैं? अगर नहीं, तो ...और पढ़ें

पानी में ज्यादा देर हाथ रहने से उंगलियां सिकुड़ने के कारण (Picture Credit - Canva)
HighLights
ज्यादा देर पानी में काम करने से उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं
उंगलियों के सिकुड़ने को फिंगर्स प्रून कहा जाता है
फिंगर्स प्रून की पीछे हो सकते हैं ये कारण
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम देखते हैं कि लंबे समय तक पानी में हाथ या पैर रहने की वजह से स्किन सिकुड़ी या झुर्रियों वाली नजर आने लगती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या यह किसी बीमारी का संकेत है या फिर नॉर्मल है।
मेडिकल भाषा में इसे फिंगर्स प्रून कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में स्किन का सिकुड़ना एक आम और नेचुरल बात है, लेकिन कई बार इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं माना जाता। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
उंगलियों क्यों सिकुड़ती हैं?
लंबे समय तक पानी में रहने और बार-बार हाथ धोने के कारण उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं। साथ ही, यह स्किन के नीचे ब्लड वेसल्स के सिकुड़ने के कारण भी हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ पानी की वजह ही नहीं, इसके पीछे कई मेडिकल कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
डायबिटीज के कारण
क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के कारण भी उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं? जी हां, डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड ग्लूकोज लेवल के कारण फिंगर्स प्रून की समस्या नजर आ सकती है। इतना ही नहीं, इसके वजह से पसीने के ग्लैंड्स को नुकसान पहुंच सकता है और पसीने की कमी से स्किन ड्राई भी हो सकती है। इन संकेतों से करें डायबिटीज की पहचान-
खबरें और भी
- थकान
- चक्कर आना
- ज्यादा प्यास लगना
- बार-बार यूरिन आना
- ज्यादा भूख लगना
- पेशाब में कीटोन की मात्रा ज्यादा होना
- वजन कम होना
- बार-बार इन्फेक्शन होना
- धुंधला दिखना
डिहाइड्रेशन के कारण
गर्मी हो या सर्दी अक्सर डॉक्टर्स 6 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में भरपूर पानी न पीने के कारण शरीर में इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं। ऐसे में आप सॉफ्ट ड्रिंक्स, चाय व जूस जैसी चीजें पीने से बचें, क्योंकि यह डिहाइड्रेशन को बढ़ाता है।
वहीं, शरीर में पानी की कमी के कारण ज्यादा थकान, प्यास, चक्कर आना, सिरदर्द, और यूरिन का रंग बदलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लिम्फेडेमा
उंगलियां सिकुड़ने का एक बड़ा कारण हाथों और पैरों में सूजन हो सकता है, जिसे लिम्फेडेमा कहा जाता है। यह शरीर में लिम्फैटिक सिस्टम के रुकावट के कारण होता है। कैंसर के इलाज के दौरान लिम्फ नोड्स सही तरह से नहीं निकलने की वजह से वहीं जम होता है, जिससे सूजन हो जाती है। नीचे दिए गए इन संकेतों से लिम्फैटिक की पहचान कर सकते हैं।
- हाथों-पैरों में जकड़न या भारीपन महसूस होना
- बार-बार इन्फेक्शन का खतरा
- दर्द या बेचैनी
- स्किन मोटा होना
विटामिन बी-12 की कमी
हमारे शरीर को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन बी-12 की कमी के कारण भी उंगलियां सिकुड़ने लगती हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो शरीर में विटामिन बी-12 की कमी न होने दें।
विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए मीट, चिकन व मछली एक बेहतरीन सोर्स है, लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं, तो अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें। एनीमिया, थकान, सांस फूलना, पैरों में झुनझुनी व याददाश्त कमजोर होना जैसी समस्याएं विटामिन बी-12 की कमी के मुख्य लक्षण होते हैं।
यह भी पढ़ें - अंगूठा चूसने की है आदत? आज ही छोड़ दें, वरना हो सकते हैं 5 भारी नुकसान
यह भी पढ़ें - 35 के बाद प्रेग्नेंसी क्यों हो सकती है खतरनाक! IVF एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।