Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किडनी खराब होने के इन शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर, नजर आते ही तुरंत भागें डॉक्टर के पास

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 10:14 AM (IST)

    इस आर्टिकल में बताए गए 5 लक्षण अगर आपके शरीर में भी नजर आ रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए। ये लक्षण (Kidney Damage Early Signs) किडनी डैमेज ...और पढ़ें

    किडनी डैमेज होने के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? (Picture Courtesy: Freepik)
    किडनी डैमेज होने के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. किडनी शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को निकालने का काम करती है
    2. अगर किडनी ठीक से काम करना बंद कर दे तो शरीर से वेस्ट फिल्टर नहीं हो पाता है
    3. किडनी डैमेज शुरू होने पर शरीर में कुछ शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर किडनी हेल्दी न हो, तो शरीर में कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। दरअसल, किडनी शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स को फिल्टर करके बाहर निकालता है। लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो शरीर से वेस्ट बाहर नहीं निकल पाता और इसके कारण शरीर में कुछ लक्षण (Signs of Kidney Damage) दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।

    ये लक्षण इस ओर इशारा करते हैं कि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है और सतर्क होने की जरूरत है। अगर इन शुरुआती संकेतों को समय पर पहचान लिया जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें किडनी खराब होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

    यूरिन के रंग, गंध या फ्रीक्वेंसी में बदलाव

    किडनी का सीधा संबंध यूरिन से होता है, इसलिए यूरिन में होने वाले बदलाव किडनी की सेहत का संकेत देते हैं, जैसे-

    • रंग में बदलाव- सामान्य यूरिन का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन किडनी की समस्या होने पर यह गहरा पीला, लाल (खून आने पर) या झागदार हो सकता है।
    • गंध में बदलाव- यूरिन से तेज या असामान्य गंध आना भी किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है।
    • फ्रीक्वेंसी में बदलाव- बार-बार यूरिन आना या बहुत कम यूरिन आना, दोनों ही किडनी की समस्या की ओर इशारा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kidney Stones हैं, तो पालक और टमाटर का कॉम्बिनेशन करें अवॉइड; न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

    बहुत थकान या कमजोरी महसूस होना

    किडनी खराब होने पर शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है, क्योंकि किडनी एरिथ्रोपोइटिन हार्मोन बनाती है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी के कारण ये दिक्कतें हो सकती हैं-

    खबरें और भी

    पैर, एड़ी या चेहरे पर सूजन

    किडनी शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड और नमक को बाहर निकालती है। अगर यह ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसके कारण-

    • पैरों और एड़ियों में सूजन
    • चेहरे (खासकर आंखों के आसपास) सूजन
    • हाथों में सूजन हो सकती है।

    त्वचा पर खुजली या ड्राईनेस

    किडनी खराब होने पर शरीर से टॉक्सिन्स पूरी तरह नहीं निकल पाते, जिससे त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। इसमें

    • त्वचा में रूखापन और खुजली
    • चकत्ते या एलर्जी जैसे लक्षण
    • त्वचा का रंग बदल सकता है।

    भूख न लगना या खाने का स्वाद पसंद न आना

    किडनी की समस्या होने पर शरीर में यूरिया और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसके कारण-

    • भूख कम लगना
    • मुंह का स्वाद खराब होना (मेटैलिक टेस्ट)
    • जी मिचलाना या उल्टी होना

    अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और जरूरत पड़ने पर टेस्ट करवाएं।

    यह भी पढ़ें- किडनी में जमा गंदगी साफ करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, नेचुरल डिटॉक्स के लिए बनाएं डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।