Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर में बढ़ गई है सूजन, इग्नोर करने से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

    Updated: Wed, 24 Sep 2025 03:44 PM (IST)

    क्या आपको पता है कई बार हमारे शरीर के अंदर सूजन हो रही होती है और हमें पता भी नहीं चलता? जी हां बाहर की सूजन का पता हमें आसानी से लग जाता है। लेकिन अग ...और पढ़ें

    कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रही है सूजन? (Picture Courtesy: Freepik)
    कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रही है सूजन? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सूजन बढ़ने के कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती है
    2. लंबे समय तक सूजन बनी रहने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है
    3. कुछ लक्षणों की मदद से सूजन का पता लगाया जा सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर चोट लगने या मोच आने पर होने वाली सूजन को जानते हैं, जो दिखाई देती है और जल्दी ठीक भी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के अंदर भी एक सूजन (Inflammation) पैदा हो सकती है, जो न दिखाई देती है और न ही महसूस होती है, लेकिन लंबे समय तक बनी रहे तो यह गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है?

    इसे 'क्रोनिक इन्फ्लेमेशन' या पुरानी सूजन कहते हैं। यह शरीर की इम्यून सिस्टम की एक ऐसी प्रक्रिया है, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगती है। कुछ लक्षणों (Signs of Inflammation in Body) की मदद से शरीर के अंदर हो रही सूजन का पता लगाया जा सकता है। आइए जानें क्या हैं वे लक्षण।

    लगातार थकान और ऊर्जा की कमी

    अगर आप पूरी नींद लेने के बावजूद खुद को लगातार थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं, तो यह सूजन का एक अहम संकेत हो सकता है। जब शरीर में सूजन बढ़ी होती है, तो इम्यून सिस्टम लगातार एक्टिव रहता है, जिसके लिए भारी मात्रा में एनर्जी की खपत होती है। इस प्रक्रिया में जारी होने वाले 'साइटोकाइन्स' केमिकल सीधे तौर पर दिमाग को प्रभावित करते हैं, जिससे थकान, सुस्ती और नींद न आने जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। यह थकान सामान्य आराम से दूर नहीं होती।

    पाचन संबंधी समस्याएं

    पेट की सेहत और सूजन का गहरा कनेक्शन है। लगातार कब्ज, गैस, अपच, सूजन या पेट दर्द की शिकायत शरीर में बढ़ी हुई सूजन का संकेत दे सकती है। आंतों में सूजन होने पर पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन ठीक से नहीं हो पाता और शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। यह कंडीशन 'लीकी गट' का कारण भी बन सकती है, जहां आंतों की दीवारें कमजोर हो जाती हैं और टॉक्सिन्स ब्लड में घुलकर पूरे शरीर में सूजन को बढ़ा देते हैं।

    खबरें और भी

    त्वचा संबंधी परेशानियां

    आपकी त्वचा आपके अंदरूनी स्वास्थ्य का आईना होती है। एक्ने, एक्जिमा, सोरायसिस, रैशेज या त्वचा में लगातार रूखापन भी शरीर के भीतर हो रही सूजन का संकेत हो सकते हैं। सूजन के कारण इम्यून सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

    जोड़ों में दर्द और अकड़न

    अगर बिना किसी चोट या मोच के आपके जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न रहती है, खासकर सुबह उठने पर, तो यह शरीर में सूजन का एक अहम संकेत है। सूजन बढ़ने पर इम्यून सिस्टम गलती से जोड़ों के टिश्यूज पर हमला करने लगती है, जिससे दर्द और अकड़न पैदा होती है। यह रुमेटाइड अर्थराइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारी का मुख्य कारण है।

    वजन बढ़ना और घटाने में कठिनाई

    अचानक वजन बढ़ना या फिर डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद वजन कम न होना भी क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन से जुड़ा हो सकता है। सूजन शरीर के हॉर्मोन्स, खासतौर से इंसुलिन को प्रभावित करती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है, खासकर पेट के आसपास। इसके कारण वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।

    ये लक्षण सूजन के संकेत हैं। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण को लंबे समय से अनुभव कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- शरीर की बढ़ती सूजन बन सकती है गंभीर बीमारियों की वजह, बचने के लिए करें ये 5 काम

    यह भी पढ़ें- एक्‍सरसाइज ही नहीं, फ‍िट रहने के ल‍िए ये डाइट फॉलो करती हैं Samantha Ruth; एक्ट्रेस ने खोला राज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।