यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्किन पर नजर आए 5 संकेत, तो समझ जाए खराब हो चुका है लिवर! बिना देर किए करवा लें इलाज
लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है जो शरीर में कई सारे जरूरी काम करता है। हालांकि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान लिवर को बीमार बनाने लग ...और पढ़ें

HighLights
- लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
- हालांकि, कई वजहों से यह लिवर खराब होन लगता है।
- ऐसे में इसके कुछ संकेत स्किन पर नजर आते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों हमारी लाइफस्टाइल तेजी से बिगड़ती जा रही है, जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर डैमेज इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है, जो शरीर में कई सारे जरूरी काम करता है। हालांकि, कई वजहों से अक्सर इसकी सेहत खराब होने लगती है।
नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) लिवर से जुड़ी एक आम समस्या है, जो लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा होने की वजह से होती है। आमतौर पर मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल या बहुत ज्यादा शराब पीने से ऐसा होता है। ऐसे में फैटी लिवर होने पर शरीर इसके संकेत देना शुरू कर देता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे चेहरे पर नजर आने वाले फैटी लिवर के कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो स्किन पर नजर आते हैं।
पीलिया
अगर आपका लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो इसकी वजह से आपकी स्किन पीली नजर आने लगती है। यह तब होता है, जब ब्लड स्ट्रीम में बिलीरुबिन का निर्माण होता है। बिलीरुबिन एक पीला पिगमेंट है, जो रेड ब्लड सेल्स के टूटने पर बनता है। ऐसे में अगर लिवर खराब होता है, तो यह इसे सही तरीके से प्रोसेस नहीं पाता है और यह खून में जमा होने लगता है, जिससे स्किन पीली दिखने लगती है।
यह भी पढ़ें- क्या करें अगर कोई हो जाए Heat Stroke का शिकार, घबराएं नहीं! इन तरीकों से करें उनकी मदद और बचाएं जान
पिग्मेंटेशन
सिरोसिस या लिवर के गंभीर तरह से खराब होने की वजह से पिग्मेंटेशन की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, इसकी वजह से हॉर्मोन असंतुलन होता है, जिससे लिवर का काम प्रभावित होता है और यह स्किन पिग्मेंटेशन में बदल जाता है, जिससे चेहरे पर भूरे रंग और हाथ-पैरों पर कालाे रंग के धब्बे नजर आते हैं।
खबरें और भी
बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना
आमतौर पर लिवर खून के थक्के जमाने में मदद करता है, जिससे चोट आदि लगने पर ब्लीडिंग रोकने में मदद मिलती है। हालांकि, जब लिवर खराब होने लगता है, तो थक्के बनाने की क्षमता कम हो सकती है। इसकी वजह से मामूली चोट भी गंभीर हो सकती है और ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
सूजन
सिरोसिस से पीड़ित लोगों को अक्सर सूजन का अनुभव होता है, खासकर एब्डोमिन या निचले शरीर (एडिमा) में। यह सूजन इसलिए होती है क्योंकि लिवर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं बना पाता, जैसे कि एल्ब्यूमिन, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। जब एल्ब्यूमिन का लेवल कम होता है, तो फ्लूइड ब्लड वेसल्स से टिश्यूज में लीक हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है।
पलकों के आस-पास पीले धब्बे (जैंथेलाज्मा)
जैथेलाज्मा पलकों के आस-पास पीले धब्बे होते हैं. जो त्वचा के नीचे फैट के जमाव के कारण होते हैं। यह तब हो सकता है, जब लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा हो। यह 40 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं में ज्यादा आम है और अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ होता है।
यह भी पढ़ें - चिलचिलाती गर्मी बिगाड़ सकती है मां और बच्चे की सेहत, Heatwave के दौरान ऐसे बनाएं प्रेग्नेंसी को सेफ
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।