Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बारिश के मौसम में कीड़ों का अड्डा बन जाती हैं ये सब्जियां, मानसून में बिल्कुल न करें डाइट में शामिल

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 11:55 AM (IST)

    बारिश के मौसम में खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में कुछ सब्जियों (Vegetables to Avoid in Monsoon) में आसानी से कीड़े और फंगस लग जाते हैं, ...और पढ़ें

    मानसून में न खाएं ये सब्जियां (Picture Courtesy: Freepik)

    मानसून में न खाएं ये सब्जियां (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है

    2. नमी बढ़ने के कारण फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं

    3. कुछ सब्जियां मानसून में नहीं खाना चाहिए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून आते ही मौसम एकदम सुहाना हो जाता है। ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों से चारों ओर ताजगी छा जाती है। लेकिन इस मौसम में सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां भी दबे पांव हमें अपना शिकार बना सकती हैं। ये परेशानियां ज्यादातर खाने-पीने की चीजों के जरिए हमें अपना शिकार बनाती हैं। इसलिए इस मौसम में खान-पान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

    नमी बढ़ने के कारण मानसून में सब्जियों (Vegetables to Avoid in Monsoon) में फंगस और कीड़े आसानी से लग जाते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए, वरना फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आइए जानें मानसून में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए। 

     

    हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग)  

    हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन मानसून में इन्हें खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में नमी की वजह से इन पर कीटाणु और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, इनमें मिट्टी और गंदगी चिपकी रहती है, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में इन सब्जियों को डाइट में शामिल न करें। 

     

    फूल गोभी  

    फूल गोभी में छोटे-छोटे फूल होते हैं, जिसमें धूल, कीटाणु और छोटे कीड़े आसानी से छिपे रहते हैं। इनमें कीड़े आसानी से दिखाई भी नहीं देते। साथ ही, मानसून में नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी ज्यादा होता है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए बारिश के मौसम में फूल गोभी खाने से बचें।

    खबरें और भी

    मशरूम  

    मशरूम नमी वाली जगहों पर उगता है और इसमें फंगस लगने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए मानसून में इन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बारिश के मौसम में मशरूम न खाएं।

     

    बैंगन  

    बारिश के मौसम में बैंगन में आसानी से कीड़े लग जाते हैं। इसके गहरे रंग के कारण कई बार इन कीड़ों को देखना मुश्किल हो जाता है। अगर गलती से कीड़े लगे हुए बैंगन खा लिए, तो पेट से जुड़ी परेशानियां, खासकर फूड पॉइजनिंग होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए अगर बैंगन खाना भी हो, तो उसे काटकर अंदर से अच्छी तरह चेक करके ही खाएं। 

     

    ब्रोकली  

    ब्रोकली भी फूल गोभी की तरह ही होती है, जिसमें धूल और कीटाणु आसानी से जमा हो जाते हैं। मानसून में इसे खाने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रोकली न खाएं और कच्ची या हल्की स्टीम्ड ब्रोकली तो बिल्कुल न खाएं। 

     

    मानसून में कौन-सी सब्जियां खानी चाहिए?  

    बारिश के मौसम में लौकी, तोरई, टिंडा,कद्दू, परवल और भिंडी जैसी सब्जियां खा सकते हैं। ये हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियां हैं।

     

    यह भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाता Dengue का खतरा, इन लक्षणों को न करें इग्‍नोर; फटाफट नोट कर लें बचाव के ये तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।