Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में द‍िखे 6 बदलाव तो हो सक‍ती है प्रोटीन की कमी, ये High Protein Food शरीर को बनाएंगे ताकतवर

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 09:44 AM (IST)

    प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इससे भरपूर डाइट लेने के बाद भी शरीर में दिनभर थकान और कमजोरी ही महसूस होती है। आज ...और पढ़ें

    शरीर में प्रोटीन की कमी बताते हैं ये लक्षण। (Image credit- freepik)
    शरीर में प्रोटीन की कमी बताते हैं ये लक्षण। (Image credit- freepik)

    HighLights

    1. इन संकेतों को वक्त रहते समझकर आप सेहत का ख्याल रख सकते हैं।
    2. प्रोटीन हमारे शरीर को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखने में मदद करता है।
    3. प्रोटीन की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। प्रोटीन आपके शरीर के लगभग हर हिस्से में पाया जाने वाला एक आवश्यक पोषक तत्व होता है। प्रोटीन आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा ये हमारी स्‍क‍िन, बालों और कई अंगों के ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर की मरम्मत, नई कोशिकाओं को बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूम‍िका न‍िभाता है।

    अगर आप अपने खाने से प्रोटीन को पूरी तरह से हटा देते हैं ताे आपको कई द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। बाल झड़ने लगते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है और आपको हमेशा थकान महसूस होती है। इसके अलावा, अगर आपको कोई चोट लगी है तो घाव भरने में भी समय लगता है। हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि प्रोटीन की कमी से आपको क‍िन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये भी बताएंगे क‍ि आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    प्रोटीन की कमी से शरीर पर पड़ा नकारात्‍मक असर

    • प्रोटीन हमारे मसल्‍स को बनाने में मदद करता है। इससे मसल्‍स भी स्‍ट्रॉन्‍ग होते हैं। इसकी कमी से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर पतला दिखने लगता है।
    • प्रोटीन की कमी से शरीर को एनर्जी नहीं म‍िल पाती है। इससे हमेशा थकान महसूस होती है। साथ ही सुस्ती बनी रहती है।
    • प्रोटीन की कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्‍या देखने को म‍िलती है।
    • प्रोटीन की कमी से हमारी त्‍वचा भी डल हो जाती हैं। झुर्रियों की समस्‍या भी देखने को म‍िलती है।
    • इम्‍यून स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में प्रोटीन अहम भूम‍िका न‍िभाता है। इसकी कमी से शरीर का इम्युनि‍टी कमजोर हाे जाती है। ऐसे में आप बीमार रहने लगते हैं।
    • इसकी कमी से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
    • प्रोटीन घेरलिन और लेप्टिन हार्मोन को कंट्रोल करता है, जिनसे भूख लगने और पेट भरने का एहसास होता है। इसलिए प्रोटीन की कमी होने पर आपको भूख कम (Loss of appetite) लग सकती है या ज्यादा लगने लगती है।

    प्रोटीन की कमी को पूरा करें ये फूड आइटम्‍स

    • अंडे में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप सुबह नाश्‍ते में अंडे खाते हैं ताे इससे प्रोटीन की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। इससे आप दिन भर एनर्जेट‍िक महसूस करेंगे।
    • प्रोटीन की कमी को पूरा करना है तो डाइट में डेयरी प्रोडक्‍ट्स को जरूर शाम‍िल करें। दूध, पनीर और दही सभी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आपको बता दें क‍ि एक कप दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
    • सोयाबीन, दाल, चना, राजमा का सेवन करने से भी प्रोटीन की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। हर दिन एक कटोरी दाल जरूर खाने में शामिल करना चाहिए।
    • काजू, बादाम, पिस्ता जैसे नट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इससे आपको पूरी एनर्जी मिलती है। अगर आप रोजाना सुबह ये नट्स खाते हैं ताे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है।
    • टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है और आधा कप में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन के साथ प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। आप रोजाना टोफू भी खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: शरीर में नजर आएं 5 संकेत, तो समझ जाएं प्रोटीन को पचाने में हो रही है दिक्कत; इग्नोर करना पड़ेगा भारी

    यह भी पढ़ें: Protein की कमी शरीर को न बना दे हड्डियों का ढांचा, दिखें ये 8 लक्षण तो हो जाएं सावधान! 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी