Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेजी से बढ़ रहा है वजन और झड़ रहे हैं बाल? PCOS के 6 लक्षण भूलकर भी न करें इग्नोर

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 03:34 PM (IST)

    PCOS में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे कई महिलाएं जूझ रही हैं। यह न सिर्फ इनफर्टिलिटी जैसी समस्या पैदा करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर ड ...और पढ़ें

    इन लक्षणों से महिलाएं PCOS की करें पहचान (Image Credit - Canva)

    इन लक्षणों से महिलाएं PCOS की करें पहचान (Image Credit - Canva)

    HighLights

    1. शहरी महिलाओं में PCOS की समस्या ज्यादा होती है

    2. यह गलत लाइफस्टाइल की वजह से होता है

    3. इन संकेतों से जल्द PCOS की पहचान करें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। PCOS में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिससे कई महिलाएं जूझ रही हैं। यह न सिर्फ इनफर्टिलिटी जैसी समस्या पैदा करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए इसका समय रहते इलाज बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, पीसीओएस के कुछ सामान्य लक्षण जिसे आप भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

    बदलती लाइफस्टाइल और हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। उनमें से एक PCOS की समस्या भी है, जो महिलाओं में तेजी से हो रही है। यह कंडीशन महिलाओं में काफी आम हो गई है और उन्हें 20 या 30 साल की उम्र में इसका पता चलता है। अगर समय रहते इसे पहचान लिया जाए तो इसके गंभीर नुकसानों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं PCOS के कुछ मुख्य लक्षण।

    अनियमित पीरियड्स

    PCOS का सबसे आम और शुरुआती लक्षण है पीरियड्स का अनियमित होना। पीरियड मिस होना, पीरियड बिल्कुल न आना या ज्यादा ब्लीडिंग होना ये सभी हार्मोनल गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको भी ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

    तेजी से बढ़ता वजन और मोटापा

    अगर आपका वजन बिना किसी कारण से बढ़ रहा है, तो यह भी पीसीओएस का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। यह संकेत 40% से 80% महिलाओं में ही नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद वजन कम करना PCOS में काफी मुश्किल हो जाता है।

    खबरें और भी

    चेहरे पर अनचाहे बाल

    अगर चेहरे, छाती, पेट या पीठ पर जरूरत से ज्यादा मोटे और काले बाल उगने लगे, तो यह भी PCOS का लक्षण हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में हिर्सुटिज्म कहा जाता है। यह समस्या करीब 70% पीसीओएस वाली महिलाओं को होती है।

    एक्ने की समस्या

    अगर टीनएज के बाद भी पीठ, छाती और चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी बनी रहे या अचानक बढ़ जाए, तो इसे हल्के में न लें। PCOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण कई बार इसका इलाज होने मुश्किल हो जाता है।

    इनफर्टिलिटी की समस्या

    क्या आप जानते हैं कि PCOS के कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होती है। ओव्यूलेशन सही समय पर न होने के कारण प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है। कई महिलाओं को शादी के बाद इसका पता चलता है।

    बाल पतले होना

    महिलाओं को PCOS की समस्या होने की वजह बाल पतले व झड़ने लगते हैं। अगर आपके भी बाल ज्यादा पतले हो रहे हैं, तो यह भी PCOS का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - अब कोई नहीं कहेगा पतला, इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर दुबलेपन को कहें अलविदा

    यह भी पढ़ें - महिलाओं को ही क्यों होता है पेट में ज्यादा दर्द? वैज्ञानिकों ने सुलझा दी सालों पुरानी पहेली

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।