Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Green Onion: सर्दियों में खाएं हरी प्याज, मिलेंगे कमाल के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Jan 2023 11:30 AM (IST)

    Benefits Of Green Onion हरी प्याज को स्प्रिंग अनियन के नाम से भी जानते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। यह पोषक तत्वों का खज ...और पढ़ें

    Benefits Of Green Onion: हरी प्याज खाने के फायदे
    Benefits Of Green Onion: हरी प्याज खाने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Green Onion: हरी प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी  बहुत गुणकारी माना जाता है। आमतौर पर हरी प्याज का इस्तेमाल सब्जी, दाल और सलाद के रूप में किया जाता है। हरी प्याज पोषक तत्वों का खजाना है। यह विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, हरी प्याज खाने के फायदे।

    1.हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक

    हरी प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए हरी प्याज का सेवन काफी फायदेमंद है। यह हाई ब्लड प्रेशर को समान्य बनाने में मददगार है।

    2.दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

    हरी प्याज के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो सकती है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

    3.इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक

    हरी प्याज में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके सेवन से आप सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

    4. पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में कारगर

    हरी प्याज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन संबंधित समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं।

    5.आंखों के लिए गुणकारी

    आंखों को सेहतमंद रखने के लिए हरी प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

    6.हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

    हरी प्याज का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-के हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

    7. वजन कम करने में सहायक

    हरी प्याज में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे डाइट में शामिल कर सकते है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी