यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diet For Dry Skin: त्वचा को भरपूर नमी देते हैं ये 6 फूड्स, स्किन फिर कभी नहीं होगी ड्राई
Diet For Dry Skin स्किन की समस्या से बचने के लिए आपको डाइट में सुधार करना चाहिए। शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण भी ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diet For Dry Skin: हेल्दी डाइट सेहत के लिए जितनी जरूरी है, उतनी ही स्किन के लिए भी है। हमारी स्किन कितनी हेल्दी है, यह हमारे लाइफस्टाइल और डाइट पर निर्भर करता है। लोग स्किन की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन को बाहर से तो खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन अंदर से हेल्दी बनाए रखने के लिए खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में पोषण की कमी से भी ड्राई स्किन की समस्या होती है।
आइए जानते हैं, स्किन को ड्राइनेस की समस्या से बचाने के लिए आहार में क्या शामिल कर सकते हैं।
एवोकाडो
यह विटामिन-E, विटामिन-C और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये आपकी स्किन को ड्राई होने से बचा सकता है। स्किन को नमी पहुंचाने के लिए आप एवोकाडो को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फैटी फिश
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए सप्ताह में कम से कम 3 बार फैट युक्त फिश सालमन, ट्राउट आदि का सेवन कर सकते हैं।
नट्स
नट्स में भरपूर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स और कई गुण पाए जाते हैं। अगर आप ड्राई स्किन से बचना चाहते हैं, तो रोजाना मुट्ठी भर नट्स का सेवन कर सकते हैं।
अंडे
अंडे प्रोटीन का रिच सोर्स हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में सल्फर और ल्यूटिन पाए जाते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए खाने में अंडे को शामिल कर सकते हैं।
सोया
सोया में प्रोटीन उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, इसमें आइसोफ्लेवोन्स की मात्रा अधिक होती है, जो स्किन की नमी को बरकरार रखता है। साथ ही यह झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
टमाटर
इसमें विटामिन-सी और लाइकोपीन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है, साथ ही एंटी एजिंग की समस्या से भी बचाता है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik