Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 6 संकेत, नजर आते ही बिना देर किए करें ये काम

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 10:06 AM (IST)

    ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति हो सकती है अगर इसकी वक्त रहते पहचान न की जाए। स्ट्रोक से पहले शरीर कुछ संकेत (Brain Stroke Signs) देना शुरू करता है जि ...और पढ़ें

    ब्रेन स्ट्रोक आने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)
    ब्रेन स्ट्रोक आने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ब्रेन स्ट्रोक एक जानलेवा कंडीशन है
    2. दिमाग की नस में क्लॉट बनने या ब्लड वेसल फटने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है
    3. इसके कारण दिमाग को गंभीर नुकसान हो सकता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) एक जानलेवा कंडीशन हो सकती है, अगर वक्त पर इलाज न मिले। इलाज में देर होने की वजह से गंभीर ब्रेन डैमेज का भी खतरा रहता है, जिसके कारण कोमा या पैरालिसिस जैसी स्थिति हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि स्ट्रोक का जल्दी से जल्दी पता लगाएं।

    ब्रेन स्ट्रोक अचानक आ सकता है। यानी यह बिना किसी वॉर्निंग के आपको अपना शिकार बना सकता है। लेकिन कई बार स्ट्रोक से पहले शरीर आपको कुछ संकेत (Symptoms of Brain Stroke) देने लगता है। इन लक्षणों को अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो समय पर इलाज करवाने से जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखाई देने वाले 6 संकेत।

    अचानक सिरदर्द या तेज दर्द

    स्ट्रोक से पहले कई लोगों को अचानक तेज सिरदर्द होने लगता है, जो सामान्य दर्द से अलग होता है। यह दर्द बहुत तेज होता है और बिना किसी वजह के अचानक शुरू होता है। अगर आपको भी बिना किसी कारण के तेज सिरदर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें: ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करेंगी 7 हेल्‍दी आदतें, याददाश्‍त भी होगी तेज

    चेहरे, हाथ या पैर में सुन्नता या कमजोरी

    स्ट्रोक का एक अहम संकेत शरीर के एक तरफ (चेहरे, बाजू या पैर) में अचानक कमजोरी या सुन्नता महसूस होना है। मरीज को मुस्कुराने, हाथ उठाने या चलने में दिक्कत हो सकती है। अगर चेहरे का एक हिस्सा लटक जाए या हाथ-पैर में ज्यादा कमजोरी लगे, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    बोलने या समझने में परेशानी

    कुछ लोगों को स्ट्रोक से पहले बोलने या दूसरों की बात समझने में दिक्कत होती है। वे साफ बोल नहीं पाते, शब्दों को गलत तरीके से बोलने लगते हैं या बिल्कुल नहीं बोल पाते। अगर व्यक्ति को अचानक से बात करने में तकलीफ होने लग जाए, तो यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है।

    चक्कर आना या बैलेंस खोना

    अचानक चक्कर आना, चलने में लड़खड़ाहट या बैलेंस बनाए रखने में कठिनाई भी स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। कुछ मरीजों को लगता है कि कमरा घूम रहा है या वे अचानक गिर सकते हैं। यह लक्षण अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है, लेकिन यह दिमाग में ब्लड फ्लो की कमी का संकेत हो सकता है।

    आंखों से धुंधला या दोहरा दिखाई देना

    स्ट्रोक से पहले कई लोगों की देखने में परेशानी होती है। एक या दोनों आंखों से अचानक धुंधला दिखना, दोहरी छवि दिखना या कुछ सेकंड के लिए दिखाई देना बंद हो जाना स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।

    भ्रम या याददाश्त में कमी

    कुछ मामलों में स्ट्रोक से पहले व्यक्ति को भ्रम होने लगता है या वह सामान्य चीजें भूल जाता है। उसे समय, स्थान या लोगों को पहचानने में दिक्कत हो सकती है। यह लक्षण अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसा लग सकता है, लेकिन अगर यह अचानक हो, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

    स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर क्या करें?

    स्ट्रोक के ये लक्षण दिखने पर इस बात का इंतजार न करें कि ये लक्षण खुद से गायब होते हैं या नहीं। स्ट्रोक आने पर एक-एक सेकंड बेहद जरूरी होता है। इसलिए इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप या आपके आसपास कोई इन लक्षणों का अनुभव करे, तो तुरंत एमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें। समय रहते इलाज से जान बचाई जा सकती है और दिमाग को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: किन लोगों को है Brain Stroke का ज्यादा खतरा? एक्सपर्ट्स से जानें लक्षण और बचाव के तरीके

    Source: 

    Mayo Clinic: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/stroke/symptoms-causes/syc-20350113