Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 6 सुपरफूड्स में होता है अंडे से कहीं ज्‍यादा Protein, मजबूत होंगी हड्डियां; वजन भी होगा कम

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 10:30 AM (IST)

    अंडा प्रोटीन का बढ़िया स्रोत होता है। हालांक‍ि इससे ज्यादा प्रोटीन देने वाले कई सुपरफूड्स भी हमारी रसोई में मौजूद होते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं या अं ...और पढ़ें

    प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये फूड आइटम्‍स। (Image Credit- Freepik)
    प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये फूड आइटम्‍स। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।
    2. अंडे को प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
    3. कुछ सुपरफूड्स भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। प्रोटीन एक संतुलित डाइट का जरूरी हिस्सा होता है। प्रोटीन ही हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्व मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देने का भी काम करता है। प्रोटीन आपको एनर्जेट‍िक बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये हॉर्मोन बैलेंस, त्वचा, बाल और इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है।

    ज्यादातर लोग प्रोटीन के लिए अंडों पर निर्भर होते हैं, जबकि कई शाकाहारी फूड्स भी प्रोटीन से भरे होते हैं। अगर आप वेजि‍टेर‍ियन हैं और आप अंडे नहीं खा सकते तो हम आपको ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    सोयाबीन (Soybeans)

    सोयाबीन को शाकाहारी लोगों के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम उबले हुए सोयाबीन में लगभग 16.6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो एक अंडे से कहीं ज्यादा है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स मसल्‍स की ग्रोथ के लिए बेहतरीन होते हैं। इसे आप रोजाना खा सकते हैं।

    पनीर (Cheese)

    100 ग्राम पनीर में लगभग 11-14 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। पनीर शाकाहारी लोगों के लिए एक आसान और स्वादिष्ट ऑप्‍शन होता है। यह न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें कैल्शियम और विटामिन B12 भी होता है। इससे हड्ड‍ियां भी मजबूत होती हैं।

    खबरें और भी

    ब्रोकली (Broccoli)

    ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है जिसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन होता है। हालांकि, यह अंडे से कम लग सकता है, लेकिन ब्रोकली को बड़ी मात्रा में खाने से प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

    चिया सीड्स (Chia Seeds)

    चिया सीड्स छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं, जो सैल्विया हिसपैनिक प्लांट से आते हैं। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों और ओमेगा-3 के लिए जाने जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं चिया सीड्स प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं। 100 ग्राम चिया सीड्स में 17 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इससे पुडिंग से लेकर मिल्क शेक्स तक तैयार कर सकते हैं।

    क्विनोआ (Quinoa)

    क्विनोआ एक ग्लूटन-फ्री ग्रेन है जिसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं। 100 ग्राम पकी हुई क्विनोआ में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह डाइजेस्ट करने में आसान और पौष्टिक होता है। इससे वजन भी तेजी से कम होता है।

    ग्रीक योगर्ट (Greek Yoghurt)

    ग्रीक योगर्ट, सामान्य दही की तुलना में ज्यादा गाढ़ा और प्रोटीन से भरपूर होता है। 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह वेट लॉस और मसल बिल्डिंग में भी मददगार होता है।

    यह भी पढ़ें: इन 5 सब्जियों में होता है अंडे से भी ज्यादा Protein, मांसपेशियों में भर देंगी फौलाद जैसी ताकत

    यह भी पढ़ें: Protein Diet Tips: अंडे से कही ज्यादा प्रोटीन होता है इन 5 वेजीटेरियन फूड्स में

    यह भी पढ़ें: एक महीने में कम हो सकता है 5 क‍िलो वजन, बस गर्मी में खाना शुरू कर दीज‍िए ये 6 तरह के सलाद