यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatty Liver Precautions: फैटी लिवर की बीमारी से पाना चाहते हैं छुटकारा? तो अपनाएं ये आदतें
आजकल के लोगों की जीवनशैली और खानपान इतना बदल चुका है कि इसका असर सीधा उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। बाहर का जंक फूड और खराब खाना खाने से सबसे ज्यादा नुक ...और पढ़ें

HighLights
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।
- गलत जीवनशैली को अपनाने से फैटी लिवर जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
- अच्छी डाइट लेने और रोजाना वर्कआउट करने से फैटी लिवर जैसी परेशानी से बचा जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के खानपान और जीवनशैली के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है फैटी लिवर। लिवर इंसान के शरीर का एक बहुत जरूरी अंग होता है। इसलिए लिवर के स्वास्थ्य का सही ढंग से ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
यह बीमारी लिवर में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण होती है। फैटी लिवर होने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। लेकिन अपने खाने और जीवनशैली में कुछ अच्छे बदलाव कर आप एक स्वस्थ लिवर की ओर अपने कदम बढ़ा सकते हैं। फैटी लिवर से बचने के लिए कुछ स्वस्थ आदतें अपनाई जा सकती हैं जो लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - फैटी लिवर बन सकता है कैंसर का कारण, जानें इससे बचाव के उपाय
फैटी लिवर से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
संतुलित आहार
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित डाइट लेना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में हेल्दी फल और सब्जियां शामिल करने से आप इस बीमारी से हमेशा दूरी बनाए रख सकते हैं। इसके लिए मछली, चिकन ब्रेस्ट, और दालों जैसे लीन प्रोटीन का सेवन भी जरूरी है।
रोजाना वर्कआउट करें
अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने मन मुताबिक एक्सरसाइज चुन सकते हैं। चलना, दौड़ना, तैरना, और साइकिल चलाना जैसे एरोबिक वर्कआउट्स लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
खबरें और भी
वजन नियंत्रित रखें
लिवर के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ वजन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप मोटापे से जूझ रहें हैं, तो अपने वजन को धीरे-धीरे कम करें। साथ ही, अपने शरीर के वजन को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की सीमा के अंदर रखें।
शराब न पिएं
लिवर के स्वास्थ्य के लिए शराब पीना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको शराब पीने की लत है, तो इस आदत को छोड़ने की कोशिश करें। क्योंकि, शराब पीना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।
हाइड्रेटेड रहें
एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है। सही मात्रा में पानी पीते रहने से शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है। लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, ये आपके लिवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढे़ं - लोगों को तेजी से चपेट में ले रही Fatty Liver की समस्या, एक्सपर्ट से जानें इसके रिस्क फैक्टर्स और बचाव के तरीके
समय-समय पर जांच कराएं
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से हेल्थ चेक-अप कराना बहुत जरूरी होता है। नियमित रूप से ब्लड टेस्ट और अन्य जरूरी जांच कराएं। कोई समस्या होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।