Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avocado Benefits: वजन कम करने से लेकर हड्डियों के लिए लाभकारी है एवोकाडो, जानिए इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 12:09 PM (IST)

    Avocado Benefits एवाकाडो में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर ...और पढ़ें

    Avocado Benefits: एवोकाडो के सेवन से मिलते हैं कई लाभ
    Avocado Benefits: एवोकाडो के सेवन से मिलते हैं कई लाभ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Avocado Benefits: एवोकाडो सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा फल है, जो सेहत के साथ त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी है। लोग इसे सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। तो चलिए जानते हैं, एवोकाडो का सेवन आपके हेल्थ को कैसे लाभ पहुंचाता है। 

    1.कब्ज से राहत दिलाने में मददगार

    एवोकाडो में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आप कब्ज और दस्त जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं।

    2.वजन कम करने में सहायक

    अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इस फल को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और वजन कंट्रोल करने में मददगार है।

    3.हड्डियों के लिए लाभकारी

    एवोकाडो में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कैल्शियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम आदि से भरपूर होता है, जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक हैं।

    4.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

    एवोकाडो का अर्क भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    5.गठिया के रोगियों के लिए लाभदायक

    एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फ्लेवोनोइड और कई गुण पाए जाते हैं। जो गठिया के लक्षणों को कम करने में सहायक है। अगर आप गठिया से पीड़ित है, तो यह फल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    6.आंखों को स्वस्थ रखता है

    एवोकाडो में कैरोटिनॉयड ल्यूटिन पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से खाने से मोतियाबिंद का खतरा कम हो सकता है।

    7.स्किन के लिए गुणकारी

    इस फल में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। जो स्किन संबंधी समस्या से बचाने में सहायक है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

     

    खबरें और भी