Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jamun Vinegar Benefits: जामुन का सिरका है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 11:23 PM (IST)

    Jamun Vinegar Benefits जामुन सेहत के लिए वरदान माना जाता है। यह शरीर के कई रोगों को दूर करने में सहायक है। जामुन का सिरका भी काफी फायदेमंद होता है। यह ...और पढ़ें

    Jamun Vinegar Benefits: जामुन का सिरका है सेहत के लिए काफी फायदेमंद
    Jamun Vinegar Benefits: जामुन का सिरका है सेहत के लिए काफी फायदेमंद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jamun Vinegar Benefits: जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान माना जाता है। यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन का सिरका भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। आइए जानते हैं, जामुन के सिरके से क्या फायदे मिलते हैं।

    1. पाचन को दुरुस्त रखें

    जामुन का सिरका पेट संबंधी समस्या को दूर करने में मददगार है। इसमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड, गैलिक एसिड गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

    2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

    जामुन के सिरके में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना रात में जामुन के सिरके से इंसुलिन लेवल कंट्रोल हो सकता है।

    3. खून की कमी दूर करें

    अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो ऐसे में जामुन का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आयरन की कमी को पूरा करने में सहायक है।

    4. आंखों के लिए लाभदायक

    जामुन के सिरके में विटामिन-सी, विटामिन-ए और आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी हैं।

    5. त्वचा के लिए फायदेमंद

    जामुन का सिरका विटामिन-सी से भरपूर होता है। आप इसे स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।

    6. किडनी स्टोन से राहत दिलाएं

    यह किडनी स्टोन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। जामुन के सिरके में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पथरी को दूर करने में सहायक है।

    7. दांतों की समस्या में कारगर

    जामुन का सिरका दांतो की समस्या में बहुत ही गुणकारी है। यह दांतों के दर्द और सड़न को दूर करने में सहायक है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik