Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ दूध ही नहीं, ये 8 फूड्स भी बनाते हैं हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत, आज ही डाइट में करें शामिल

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 04 Dec 2025 09:45 AM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम लेना काफी नहीं है? जी हां, कैल्शियम के साथ विटामिन-डी, मैग्नीशियम और प्रोटीन भी उतने ही जरू ...और पढ़ें

    हड्डियों में फौलाद जैसी ताकत भर देंगे ये फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    हड्डियों में फौलाद जैसी ताकत भर देंगे ये फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. अनहेल्दी डाइट के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं

    2. कमजोर हड्डियों के कारण जोड़ों में दर्द और फ्रैक्चर की समस्या हो सकती है

    3. कुछ फूड्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ती उम्र, अनहेल्दी खानपान, धूप की कमी और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत के कारण हड्डियां समय से पहले कमजोर होने लगी हैं। कमजोर हड्डियां न केवल फ्रैक्चर और चोट का खतरा बढ़ाती हैं, बल्कि रोज की गतिविधियों में भी रुकावट डालती हैं। 

    ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन-डी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन की जरूरत होती है। अच्छी बात यह है कि ये सभी पोषक तत्व हमें हमारे खाने से आसानी से मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स (Foods for Bone Health) के बारे में, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।\

    joint pain

    (Picture Courtesy: Freepik)

    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

    • दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स- दूध, दही और पनीर कैल्शियम के सबसे अच्छे सोर्स हैं। नियमित रूप से एक-दो गिलास दूध और थोड़ी मात्रा में दही या पनीर खाने से हड्डियों की मजबूती और हड्डियों के डेंसिटी को बनाए रखने में मदद करता है।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ और चौलाई में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-के भरपूर होता है। ये हड्डियों की मजबूती और फ्रैक्चर से जल्दी ठीक होने में मददगार हैं।
    • बादाम और अखरोट-  ड्राई फ्रूट्स में बादाम और अखरोट हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हड्डियों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं और उनकी मजबूती बढ़ाते हैं।
    Joint Pain Causes
    • तिल के बीज- तिल कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। खासकर सर्दियों में तिल के लड्डू या तिल वाली चटनी हड्डियों को मजबूती देती है।
    • मछली- सालमन, सार्डिन और मैकरेल जैसी फैटी फिश विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ये कैल्शियम के अब्जॉर्पशन को बढ़ाती हैं और हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।
    • अंडा- अंडे की जर्दी में विटामिन-डी पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है। रोज एक अंडा खाने से शरीर कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन बेहतर तरीके से कर पाता है।
    • सोया प्रोडक्ट्स्- टोफू, सोया दूध और सोयाबीन प्लांट-बेस्ड कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। ये खासकर शाकाहारी लोगों के लिए हड्डियों के स्वास्थ्य में फायदेमंद हैं।
    • अंकुरित अनाज- अंकुरित मूंग, चना और गेहूं में प्रोटीन, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के पुनर्निर्माण बनाने और उन्हें मजबूत करने में मदद करते हैं।  

    मजबूत हड्डियों के लिए केवल कैल्शियम नहीं, बल्कि विटामिन-डी, मैग्नीशियम और प्रोटीन का संतुलिन बेहद जरूरी है। इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ रोजाना 15-20 मिनट धूप लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे आपकी हड्डियां समय के साथ मजबूत, लचीली और स्वस्थ रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- महिलाओं में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए रामबाण हैं 5 सीड्स, हड्डियां बनेंगी लोहे जैसी मजबूत

    यह भी पढ़ें- सुबह की धूप नहीं, तो हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-डी लेने का सही समय क्या है?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी