Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालते हैं ये 8 फल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर; चेहरे पर भी आएगा ग्लो

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 06 Jan 2026 04:32 PM (IST)

    हमारी बिगड़ती डाइट और लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और अन्य टॉक्सिन्स के रूप में गंदगी जमा होने लगती है। इसलिए समय-समय पर शरीर को डिटॉ ...और पढ़ें

    शरीर की गंदगी साफ करेंगे ये  फ्रूट्स (Picture Courtesy: Freepik)

    शरीर की गंदगी साफ करेंगे ये फ्रूट्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं

    2. ये टॉक्सिन्स पाचन और शरीर के दूसरे फंक्शन्स को प्रभावित करते हैं

    3. कुछ फल भी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खान-पान के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसके कारण न केवल पाचन को नुकसान पहुंचता है, बल्कि थकान, पेट फूलना, स्किन प्रॉब्लम और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

    इसलिए शरीर को डिटॉक्स करना काफी जरूरी है। इसमें कुछ फल काफी मददगार साबित हो सकते हैं। दरअसल, ये शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का सबसे बेहतरीन तरीका है। आइए जानें बॉडी में जमा कचरे को बाहर निकालने के लिए किन फलों (Fruits for Body Detox) को डाइट में शामिल करना चाहिए। 

    Fruits

    (Picture Courtesy: Freepik)

    बॉडी डिटॉक्स करने के लिए खाएं ये फल

    • सेब- सेब में सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन होता है, जो आंतों से गंदगी और टॉक्सिन बाहर निकालता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
    • पपीता- पपीता में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है।
    • संतरा- संतरे में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह पाचन रस बढ़ाते हैं और शरीर से फ्री-रेडिकल्स तथा टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होते हैं।
    •  अनार- अनार का जूस खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और शरीर को एनर्जी देता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।
    • अमरूद- अमरूद में फाइबर और विटामिन-सी होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है और पेट की सफाई में मदद करता है। यह कब्ज को दूर रखकर पेट हल्का रखता है।
    • अंगूर- अंगूर में रेसवेराट्रॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लीवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह डाइजेशन में भी मददगार हैं।
    • कीवी- कीवी में फाइबर और विटामिन-सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह पाचन को बढ़ावा देता है और आंतों को साफ रखकर पेट हल्का रखता है।
    • नाशपाती- नाशपाती में पानी और फाइबर दोनों होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। यह पाचन सुधारकर ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या को कम करता है।

    ये फल शरीर की गंदगी साफ करने के साथ-साथ पाचन दुरुस्त रखने, फ्री रेडिकल डैमेज को कम करने और एनर्जी बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी है, तो अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी