Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक महीना चाय में चीनी की जगह मिलाएं गुड़, सेहत में नजर आएंगे हैरान करने वाले बदलाव!

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 08:19 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं अपनी रोज की चाय में चीनी की जगह गुड़ डालने से आपकी सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं। गुड़ सर्दियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Ja ...और पढ़ें

    सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से मिलेंगे ढेरों फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से मिलेंगे ढेरों फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गुड़ की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
    2. सर्दियों में होने वाली आम बीमारियों से बचाव में भी गुड़ मदद करता है।
    3. गुड़ शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jaggery Tea Benefits: सर्दियों में गुड़ खाने की सलाह बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ही देते आए हैं, लकिन आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? गुड़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद (Jaggery Benefits in Winter) माना जाता है। आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम, फास्फोरस से भरपूर गुड़ इम्युनिटी मजबूत बनाने, पाचन दुरुरस्त रखने, हड्डियों और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर सर्दियों में इसे खाना बेहद फायदेमंद होता है।

    दरअसल, सर्दियों में ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो शरीर को गर्माहट दें और बीमारियों से लड़ने में मदद करें। ऐसे में गुड की चाय सेहत के साथ-साथ शरीर में गर्माहट बनाएं रखती है। अगर आप रोजाना शक्कर की जगह अपनी चाय में गुड़ को मिलाना शुरू कर दें, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक (Benefits of Jaggery Tea) हो सकता है। आइए जानें कैसे।

    पाचन दुरुस्त रहता है

    गुड़ पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह आंतों के काम को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। सर्दियों में वैसे भी मेटाबॉल्जिम स्लो हो जाता है। ऐसे में गुड की चाय पेट के लिए अच्छी मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें: थकान और कमजोरी की समस्या में रामबाण है गुड़ वाला दूध, 5 फायदे जानकर आप भी कर देंगे रोजाना पीना शुरू

    एनर्जी का अच्छा स्रोत

    गुड़ में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देता है। यह चाय पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। नेचुरल शुगर सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसलिए एक सीमित मात्रा में गुड़ खाने से नुकसान नहीं होता।

    खबरें और भी

    खून की कमी दूर होती है

    गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। खासकर महिलाओं के लिए गुड़ की चाय फायदेमंद होती है। यह एनीमिया की समस्या दूर करने में मदद करती है।

    इम्युनिटी मजबूत होती है

    गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है, जिससे मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है।

    वजन घटाने में मदद

    गुड़ की चाय में कैलोरी कम होती है और गुड़ से मिलने वाली ऊर्जा शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए गुड़ वजन कम करने में भी मददगार हो सकता है।

    तनाव दूर होता है

    गुड़ शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन का लेवल को बढ़ाता है, जो मूड को बेहतर करता है और मानसिक तनाव को कम करता है

    स्किन के लिए भी फायदेमंद

    गुड़ की चाय स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। यह त्वचा को निखारता है और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: रातभर सोने के बाद भी आती रहती है नींद, तो इसके पीछे हो सकते हैं ये कारण जिम्मेदार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।