Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ सूरज की किरणे ही नहीं, इन ड्रिंक्स से भी कर सकते हैं Vitamin D की कमी दूर

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 11:50 AM (IST)

    Vitamin D हमारे शरीर के सही विकास और हमें सेहतमंद बनाने में मदद करता है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह एक ...और पढ़ें

    विटामिन डी की कमी दूर करेंगे ये ड्रिंक्स
    विटामिन डी की कमी दूर करेंगे ये ड्रिंक्स

    HighLights

    1. विटामिन डी हमारे संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है।
    2. विटामिन डी शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है।
    3. सूरज की किरणों के अलावा आप कुछ ड्रिंक्स की मदद से इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये पोषक तत्व हमें हेल्दी बनाने के साथ ही हमारे विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन डी (Vitamin D) इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। विटामिन डी (Vitamin D Sources) एक फैट में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जो हड्डियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    साथ ही यह मांसपेशियों को चलने में भी मदद करता है और बढ़ती उम्र में मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भूमिका निभा सकता है। वैसे तो धूप विटामिन डी का नेचुरल और सबसे बढ़िया सोर्स माना जाता है, लेकिन आप कुछ ड्रिंक्स की मदद से भी शरीर में इसकी कमी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं विटामिन डी से भरपूर कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में-

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में पेट को ठंडा और बॉडी को हाइड्रेट रखने में बेस्ट हैं ये 3 ड्रिंक्स

    छाछ

    विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए छाछ एक बढ़िया ऑप्शन है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में शरीर में इसकी पूर्ति करने के लिए छाछ को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही यह गर्मी से बचाने में भी फायदेमंद होती है।

    गाजर का जूस

    गाजर का जूस भी शरीर में विटामिन डी की कमी दूर करता है। यह न सिर्फ आंखों के लिए गुणकारी होता है, बल्कि विटामिन डी की कमी को दूर कर आपको सेहतमंद बनाने में भी मदद करता है।

    खबरें और भी

    संतरे का जूस

    संतरे के जूस में विटामिन डी समेत कई अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाकर इसके कामकाज में मदद करता है और हेल्दी स्किन को भी बढ़ावा देता है।

    गाय का दूध

    गाय का दूध भी विटामिन डी का एक बढ़िया स्रोत है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन और बाल अच्छे रहते हैं।

    सोय दूध

    सोय मिल्क भी विटामिन डी का बढ़िया सोर्स माना जाता है। सोय मिल्क समेत अन्य प्लांट बेस्ड मिल्क की मदद से भी आप शरीर में विटामिन डी की पूर्ति कर सकते हैं। यह सभी विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो नेचुरली गाय के दूध में पाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- सीधा ही नहीं उल्टा भी चलेंगे तो मिलेंगे डबल फायदे, इन 5 वजहों से बढ़ रहा Backward Walking का ट्रेंड

    Picture Courtesy: Freepik