विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके Heart को हेल्दी बनाएंगे ये 5 रेड फूड्स, आज ही बनाएं इन्हें डाइट का हिस्सा

Published: Wed, 10 Jul 2024 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2024 07:20 AM (IST)

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो हमें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में हेल्दी ...और पढ़ें

हेल्दी हार्ट के लिए रेड फूड्स (Picture Credit- Freepik)
हेल्दी हार्ट के लिए रेड फूड्स (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लाल रंग प्यार का प्रतीक है और प्यार दिल से ही किया जाता है यानी यही लाल रंग हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है। मॉडर्न साइंस कहता है कि प्लांट बेस्ड डाइट हार्ट को हेल्दी रखने में ज्यादा सक्षम है। इसलिए लाल रंग के फूड्स का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है, क्योंकि प्राकृतिक रूप से लाल रंग के फूड्स में लाल पिगमेंट कैरेटेनॉयड (खास लाइकोपीन) पाया जाता है।

इसके साथ इनमें एंथोसायनिन और बीटासायनिन जैसे अन्य पिगमेंट भी पाए जाते हैं, जो कि एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और ये हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे 5 ऐसे रेड फूड्स के बारे में, जो आपके दिल को हेल्दी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- इन फूड्स में छिपा है लंबी और हेल्दी लाइफ का राज, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा

टमाटर

इसमें मौजूद लाइकोपीन हार्ट को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है, LDL कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। टमाटर को कच्चा खाने की जगह पका कर खाने के अधिक फायदे हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन पका कर खाने से बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है।

चेरी

इसमें मौजूद पॉली फेनोल और विटामिन सी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। टार्ट चेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर के साथ LDL कॉलेस्ट्रॉल भी घटाने में सहायक है।

राजमा

फाइबर का बेहतरीन स्रोत राजमा LDL कॉलेस्ट्रॉल को घटाने के साथ HDL कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट हेल्दी बनाता है।

अनार

टैनिन, एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉयड, एस्कॉर्बिक एसिड जैसे तमाम एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अनार हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करता है, फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और साथ ही एथेरोस्क्लेरोसिस नाम की हार्ट संबंधी स्थिति को दूर कर के ऐसे खतरनाक कार्डियोवैस्कुलर एपिसोड से शरीर को बचाता है।

चुकंदर

विटामिन, मिनरल और नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल कर ब्लड प्रेशर में सुधार लाता है। साथ ही कॉलेस्ट्रॉल घटा कर चुकंदर हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करता है।

यह भी पढ़ें-  सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी शानदार है Ginger Tea, इसके फायदे जान लेंगे तो आप भी रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।