Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है Zinc, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 11:19 AM (IST)

    हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Zinc इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है हमारी इम्युनिटी बूस्ट कर ...और पढ़ें

    शरीर में जिंक की कमी पूरी करते हैं ये फूड्स
    शरीर में जिंक की कमी पूरी करते हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. जिंक एक जरूरी मिनरल है, जो हमारे संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है।
    2. शरीर में इसकी कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
    3. ऐसे में अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये सभी पोषत तत्व हमारे शरीर में कई अहम कार्य करते हैं। जिंक (Zinc) इन्हीं जरूरी सप्लीमेंट्स में से एक है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी को काफी हद तक मजबूत किया जा सकता है। कम ही सही लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये स्किन, बालों और आंखों के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

    प्रेग्नेंसी में, घाव भरने के लिए, बच्चों के विकास और युवाओं में जरूरी पोषण के लिए जिंक का डेली डाइट में शामिल होना जरूरी है। अगर समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका नियमित मात्रा में सेवन आपको जिंक की कभी कमी नहीं होने देता। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे जिंक से भरपूर कुछ ऐसे फूड्स, जो आपके शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देंगे।

    यह भी पढ़ें- स्किन से लेकर दिल तक को दुरुस्त रखती है Raspberry, रोजाना खाने से मिलते हैं ये अनगिनत फायदे

    बैरीज

    बैरीज में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो हमारे शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देते। ऐसे में आप जिंक की पूर्ति के लिए ब्लूबेरी, रास्पबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    चना

    चना जिंक का बेहतरीन सोर्स है। सफेद चने में ज्यादा जिंक होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा सेहतमंद होता है।

    नट्स और सीड्स

    ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीच, सूरजमुखी के बीच और तिल में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। आप इनको भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर जिंक की कमी दूर कर सकते हैं।

    तरबूज के बीज

    तरबूज का बीज जिंक का अच्छा स्रोत है। जिंक के अलावा इसमें पोटेशियम और कॉपर होता है, जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए इसका हफ्ते में दो से तीन बार चम्मच सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    अंडा

    अंडा कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसे खाने से शरीर में जिंक की कमी को भी दूर किया जा सकता है। एक अंडे में लगभग 5% जिंक होता है।

    दही

    दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतो की सफाई करता है और साथ ही साथ शरीर में जिंक की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसे भी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

    मछलियां

    मछलियां जिंक का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। इसलिए इसका हफ्ते में दो बार सेवन करना फायदेमं साबित होगा।

    यह भी पढ़ें- आपकी वेट लॉस जर्नी में रास्ते का कांटा बन रही है शुगर क्रेविंग, तो इन फूड आइटम्स से करें इसे शांत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik