Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loose Motion Remedies: लूज मोशन ने पतली कर दी है हालत, तो ये फूड आइटम्स दिलाएंगे जल्द राहत

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 02:02 PM (IST)

    Loose Motion Remedies अक्सर गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। लूज मोशन या डायरिया इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे ...और पढ़ें

    लूज मोशन से राहत दिलाएंगे ये फूड आइटम्स
    लूज मोशन से राहत दिलाएंगे ये फूड आइटम्स

    HighLights

    1. गलत खानपान अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं की वजह बन जाता है।
    2. लूज मोशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे कई लोग प्रभावित होते हैं।
    3. ऐसे में आप इन फूड्स से इससे जल्द राहत पा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Loose Motion Remedies: गलत खानपान और बदलती जीवनशैली की वजह से लोग अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। डायरिया यानी लूज मोशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो अक्सर किसी को भी कभी भी अपना शिकार बना सकती है। एक आम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या अक्सर लोगों के रोज के कार्यों को प्रभावित करती है, जिसकी वजह कई काम करना मुश्किल हो जाता है।

    इतना ही नहीं कई बार यह समस्या गंभीर रूप भी ले लेती है, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इसे समय रहते ठीक कर लिया जाए, ताकि इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनने से रोका जा सके। अगर आप या आसपास कोई व्यक्ति लूज मोशन से परेशान है, तो आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    केले

    केले में पोटेशियम और पेक्टिन भारी मात्रा में होते हैं, जो लूज मोशन को रोकने और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर करने मदद कर सकते हैं। साथ ही केला खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती हैं और पेट को भी आराम मिलता है।

    यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार इन चीज़ों का एक साथ सेवन पहुंचा सकता है शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान

    खिचड़ी

    अगर आपको लूज मोशन की समस्या है, तो चावल और दाल (आमतौर पर मूंग दाल) की खिचड़ी बेहद फायदेमंद होगी। यह आसानी से बनने वाला और जल्दी पचने वाला व्यंजन है। यह महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है और पेट की समस्या से राहत दिलाता है। पाचन समस्याओं के दौरान अक्सर इसे खाने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    उबले आलू

    लूज मोशन होने पर उबले आलू खाने से भी फायदा मिलता है। इसे खाने से ऊर्जा और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं, क्योंकि इन्हें पचाना आसान होता है। हालांकि, इन्हें बनाते समय बहुत अधिक तेल या मसालों के प्रयोग से दूर रहें।

    दही

    दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आंत के अनुकूल बैक्टीरिया के सही संतुलन को फिर से बनाने में सहायता कर सकते हैं। लूज मोशन होने पर सादा दही चुनें, जिसमें कोई स्वाद या चीनी न मिलाई गई हो।

    अनार

    अपने कसैले गुणों के कारण, दस्त होने पर अनार के बीज या जूस फायदेमंद हो सकते हैं। वे एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं और सूजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

    नारियल पानी

    नारियल पानी हाइड्रेटेड रहने का एक बेहतरीन तरीका और यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट एक बढ़िया सोर्स है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल भारी मात्रा में पाए जाते हैं।

    छाछ

    छाछ एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो गुड गट बैक्टीरिया की जगह ले सकता है और पाचन तंत्र को राहत पहुंचा सकता है। इसे खाते समय थोड़ा सा नमक और जीरा या अदरक जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मोटापे का शिकार बना सकती है नाइट शिफ्ट, ताजा स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik