Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods for Inflammation: शरीर की सूजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स, जल्द दिखेगा असर

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:05 AM (IST)

    इन दिनों लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। एडिमा इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे आजकल कई लोग परेशान है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में होने ...और पढ़ें

    शरीर के सूजन से राहत दिलाएंगे ये फूड्स
    शरीर के सूजन से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों में अक्सर किसी न किसी कारण से सूजन की समस्या बनी ही रहती है। कुछ लोग जहां हाथों में सूजन से परेशान रहते हैं, तो कुछ को पैरों में और कुछ लोगों को तो चेहरे पर या फिर शरीर के किसी भी अंग में सूजन की समस्या रहती है, इसे एडिमा भी कहते हैं। अगर ये सूजन की समस्या लगातार बनी रहती है, जो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

    शरीर में होने वाली सूजन के बहुत सारे कारण होते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मोटापा और फिर प्रेग्नेंसी, ज्यादा सोडियम का सेवन और किसी भी तरह की चोट जो सूजन का कारण बन सकती है। ऐसे में दवाओं के अलावा आप कुछ फूड आइटम्स की मदद से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ ऐसी नेचुरल खाने की चीजे हैं, जिन्हें खाकर आप आसानी से शरीर के किसी भी भाग में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में-

    यह भी पढ़ें- कब्ज से राहत दिलाने से लेकर वजन कम करने तक, गर्म पानी पीने के हैं ढेरों फायदे

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर हरी पत्तेदार साग और सब्जियां शरीर के सूजन को कम करने में मदद करती हैं। इसलिए अपनी डाइट में पालक,मेथी, बथुआ जरूर शामिल करें। इसमें आयरन, पोटेशियम,विटामिन्स, मैग्निशियम, विटामिन सी, ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से ये सूजन को कम करने में मदद करता है।

    केला

    आयरन, पोटेशियम, मैग्निशियम,विटामिन बी2, बी6 और नियासिन से भरपूर केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इससे हमें एनर्जी भी भरपूर मिलती है।

    खबरें और भी

    किशमिश

    किशमिश में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को नेचुरल तरीके से खत्म करता है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होने के कारण ये सूजन से होने वाली इंफ्लेमेशन को ठीक करने में भी मदद करता है।

    एवोकाडो

    ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो के ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलती हैं।

    टमाटर

    पोटेशियम से भरपूर टमाटर हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करता है। इससे शरीर के किसी भी अंग में होने वाली सूजन में कमी आती है। इसलिए अपनी डेली डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें।

    यह भी पढ़ें- पानी पीने लायक है या नहीं, इन आसान तरीकों से करें पहचान

    Picture Courtesy: Freepik