यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Juice For Immunity: मानसून में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 जूस
Juice For Immunity देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। सावन महीने से पहले कई जगह बारिश की झड़ी लग चुकी है। मानसून के आते ही कई बी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Juice For Immunity: रिमझिम बरसात के साथ ही मानसून के सीजन ने दस्तक दे दी है। बारिश के मौसम में लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन इस मौसम के आते ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि इस मौसम में इन बीमारियों से बचे रहने के लिए अपनी इम्युनिटी का खास ख्याल रखा जाए। अगर आप भी मानसून सीजन में खुद को इन बीमारियों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए इन जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
आलूबुखारा का जूस
आलूबुखारा एक ऐसा फल है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी है। बरसात के मौसम में अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप इस फल का जूस पी सकते हैं। यह जूस न सिर्फ आपको हाइड्रेट रखने में मददगार है,बल्कि इसे पीने से आपका पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
जामुन का जूस
जामुन एक मौसमी फल है, जो मानसून के सीजन में काफी लोकप्रिय है। इसका जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन में मौजूद कई सारे पोषक तत्व हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसलिए बरसात में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
फालसे का जूस
फालसा भी उन स्वादिष्ट फलों में से एक है, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी सहायक साबित हो सकता है। इसका जूस शरीर को पोषण देने का काम करता है। साथ ही यह कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने का भी काम करता है। इसके अलावा फालसे का जूस दिल की सेहत को भी बेहतर करता है।
खबरें और भी
चेरी का जूस
मानसून के मौसम में चेरी का जूस का काफी फायदेमंद होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चेरी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चेरी में विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम और फास्फोरस होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
अनार का जूस
अनार हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मानसून के सीजन में भी यह हमें कई तरह से फायदे पहुंचाता है। बरसात के मौसम में अनार का जूस पीने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik