यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिवर डिटॉक्स कर Fatty Liver की समस्या को दूर कर देंगे ये फ्रूट्स, आज से ही करें डाइट में शामिल
लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है जो हमें सेहतमंद बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। हालांकि गलत खानपान और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लो ...और पढ़ें

HighLights
- लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
- इन दिनों लोग फैटी लिवर का शिकार होते जा रहे हैं।
- ऐसे में कुछ फल और जूस इससे राहत दिला सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर (Liver) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लिवर से मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लिवर कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। फैटी लिवर (Fatty Liver) इन्हीं समस्याओं में से एक है। फैटी लिवर की समस्या दो तरह की होती है- पहला एल्कोहोलिक फैटी लिवर और दूसरा नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर।
एल्कोहालिक फैटी लिवर की समस्या बहुत अधिक मात्रा में शराब पीने की वजह से होती है। वहीं, नॉन एल्कोहालिक फैटी लिवर की समस्या खानपान की अनियमितता और फास्ट फूड, बहुत ज्यादा तला भुना खाने की वजह से होती है। इसका सामना ज्यादातर उन लोगों को करना पड़ता है, जो मोटापे के शिकार हैं और जिनकी लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा खराब है। ऐसे में खानपान का विशेष ख्याल रखते हुए ही फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कुछ ऐसे जूस के बारे में, जो हमारे लिवर को डिटॉक्स कर इसकी अच्छे से सफाई करते हैं।
यह भी पढ़ें- चमगादड़ या चूहे नहीं ये फैलाते हैं सबसे ज्यादा वायरस, ताजा स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
चुकंदर का जूस
एंटी-ऑक्सीडेंट और प्लांट बेस्ड नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर हमें फैटी लिवर से बचाता है। सुबह सवेरे खाली पेट इसे पीने से पूरा लिवर डिटॉक्स हो जाता है।
आंवला का जूस
विटामिन सी से भरपूर आंवले के जूस से लिवर डिटॉक्स में मदद मिलती है। इतना ही नहीं बालों और स्किन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही ये हमें फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा दिलाते है।
अदरक नींबू जूस
सुबह सवेरे खाली पेट अदरक नींबू का जूस पीने से लिवर डिटॉक्स में मदद मिलती है। इसलिए इसका डेली सेवन फैटी लिवर से बचाता है।
सेब, एवोकाडो
एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर सेब और एवोकाडो को रोजाना खाली पेट खाने से लिवर डिटॉक्स में मदद मिलती है, जिससे हमें फैटी लिवर की समस्या से मुक्ति मिलती है।
पपीता
पपीता भी लिवर डिटॉक्स करने में करता है। ऐसे में डेली रूटीन में मॉर्निंग ब्रेक फास्ट में पपीता जरूर शामिल करें।
बेरीज
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने, लिवर डिटॉक्स करने और लिवर की सूजन कम करने का काम करती हैं। बेरीज लिवर हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होती हैं।
यह भी पढ़ें- लाइलाज होने के बाद भी व्यक्ति ने किया डायबिटीज का इलाज, तीन महीने में ऐसे मिला बीमारी से छुटकारा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik