यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon Diet में शामिल करें ये मौसमी फल, बरसात के दिनों में भी बने रहेंगे फिट और हेल्दी
बरसात का मौसम आते ही कई बीमारियां और संक्रमण हमें अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में अक्सर हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिससे ...और पढ़ें

HighLights
- बरसात के मौसम में कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है।
- ऐसे में कुछ मौसमी फलों को डाइट में शामिल कर आप हेल्दी रह सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का सीजन आ चुका है और इसी के साथ वातावरण में उमस और गर्मी भी बढ़ गई है। देश के कई हिस्सों जोरदार बारिश के चलते अलर्ट मोड जारी है। बारिश का मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। इस दौरान कई मनमोहक नजारे दिल खुश कर देते हैं। हालांकि, मौसम में बदलाव के साथ ही अक्सर हमारी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। साथ ही इस मौसम में उमस की वजह से काफी पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
इसलिए इस मौसम में अपनी इम्युनिटी मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में सही बदलाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फ्रूट्स (Monsoon foods) के बारे में, जिन्हें आप बेझिझक अपनी मानसून डाइट (Monsoon Diet) में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है Aloe Vera Juice, रोजाना इसे पीने से सेहत ही नहीं त्वचा को भी मिलते हैं फायदे
अनार
लाल रंग के छोटे अनार के दाने सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बी-विटामिन और फोलेट से भरपूर यह फल, रेड ब्लड सेल्स के ग्रोथ और ब्लड सर्कुलेशन में मदद करते हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्याओं का शिकार हैं, तो भी अनार इसमें गुणकारी होता है।
पपीता
पपीता लगभग हर सीजन में पाया जाता है, इसे खाना हर तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पपेन नामक एक विशेष एंजाइम होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाकर फूड आइटम्स को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही पपीता विटामिन सी से भी भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जिससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होता है और यह त्वचा और बालों की भी देखभाल करता है।
खबरें और भी
जामुन
जामुन या ब्लैक प्लम इस मौसम में काफी पाया जाता है और कई लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं। विटामिन, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर जामुन आपको फिट और स्वस्थ रखता है। जामुन फाइबर से भरपूर होता है और अचानक ब्लड शुगर बढ़ने नहीं देता, जिससे यह मानसून के दौरान डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक परफेक्ट फ्रूट बन जाता है।
चेरी
चेरी में कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करती है। साथ ही इसे खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। खासतौर पर पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट में भरपूर चेरी शरीर की सामान्य संक्रमणों से दूर रहने की क्षमता को बढ़ाती है।
पीच
पीच एक लो कैलोरी फ्रूट है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कैरोटीन का एक बढ़िया स्रोत होता है। इसमें मौजूद ये सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ, संक्रमण मुक्त शरीर बनाने में मजज करते हैं।