Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कई समस्याओं की वजह बन सकती है Iron की कमी, इन 5 सुपरफूड से करें इसे दूर

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:25 AM (IST)

    हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व सही विकास के लिए बेहद जरूरी है। Iron इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है जो हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। यह र ...और पढ़ें

    आयरन रिच फूड्स से करें इसकी कमी दूर (Picture Credit- Freepik)
    आयरन रिच फूड्स से करें इसकी कमी दूर (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आयरन शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल बनाए रखता है, जिनमें ऑक्सीजन होती है और शरीर के सभी महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित होती हैं। कम शब्दों में ये हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। आयरन थकान भी दूर करता है,ये शरीर के एनर्जी लेवल, ब्लड सर्कुलेशन, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही आयरन का ब्रेन के विकास में भी बहुत योगदान है।

    शरीर में आयरन की कमी होने से थकान, सिरदर्द, चक्कर, चेहरे पर पीलापन और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसलिए आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया जैसे रोगों से बचने के लिए आयरन से भरपूर आहार लेना सबसे आसान तरीका है। इसलिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर ये 5 सुपरफूड जरूर शामिल करें-

    यह भी पढ़ें-  बेहद जबरदस्त सुपरफूड है Tofu, इन 5 वजहों से करें इसे डाइट में शामिल

    रेड मीट

    लीन मीट या रेड मीट आयरन से भरपूर होते हैं। इनका सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए, जिससे आयरन की मात्रा संतुलित बनी रहे।

    दाल

    विटामिन सी के साथ जैसे नींबू या शिमला मिर्च के साथ मिला कर दाल का सेवन करने से आयरन के एब्सोर्पशन में भी मदद मिलती है। काबुली चना में भी नॉन हीम आयरन पाया जाता है। आयरन के साथ ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो डाइट में संतुलन बना कर रखते हैं और आयरन के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    पालक और मेथी साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। इनमें आयरन के साथ विटामिन ए और सी भी पाया जाता है, जिससे नॉन हीम आयरन के एब्सोर्पशन में मदद मिलती है।

    ड्राई फ्रूट्स

    खजूर, अखरोट और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स में आयरन के साथ नेचुरल शुगर और विटामिन सी पाए जाते हैं। प्रतिदिन अपनी डाइट में एक सीमित मात्रा में इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

    सीड्स और नट्स

    पंपकिन सीड्स और बादाम जैसे नट्स में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट आयरन के एब्सोर्पशन में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  इन 5 वजह से जरूरी है ब्रेकफास्ट, एक बार जान लिया तो कभी नहीं करेंगे स्किप

    खबरें और भी