Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Omega-3 Rich Foods: वेजिटेरियन्स के लिए ओमेगा-3 का बढ़िया सोर्स हैं ये फूड आइटम्स, आज ही करें डाइट में शामिल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 08:58 AM (IST)

    Omega-3 Rich Foods स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होना बेहद जरूरी है। विटामिन्स मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व हमें सेहतमंद बनाने मे ...और पढ़ें

    ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
    ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Omega-3 Rich Foods: ओमेगा-3 फैटी एसिड एक जरूरी फैट हैं, जो हमारी सेहत को कई सार फायदे पहुंचाता है। अध्ययनों से यह पता चला है कि वे सूजन को कम कर सकते हैं, ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकते हैं और डिमेंशिया के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे आम और प्रचलित सोर्स मछली का तेल और फैट युक्त मछली जैसे सैल्मन, ट्राउट और ट्यूना हैं।

    ऐसे में वीगेन, शाकाहारियों या ऐसे लोग जिन्हें मछली पसंद नहीं, उनके लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड की जरूरतों को पूरा करना काफी चुनैतीपूर्ण हो जाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर कुछ ऐसे स्त्रोतों के बारे में, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर इसकी कमी पूरी कर सकते हैं।

    चिया बीज

    चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के सबसे अच्छे प्लांट बेस्ड सोर्स में से एक है। वे फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। आप चिया बीजों को दही, अनाज, सलाद पर छिड़क सकते हैं या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।

    अलसी के बीज

    अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक और बढ़िया सोर्स है। इनमें फाइबर और लिगनेन भी उच्च मात्रा में होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और हार्मोन-संतुलन गुण होते हैं। पिसे हुए अलसी के बीजों को स्मूदी, दलिया, बेक किए गए सामान में मिलाया जा सकता है या अंडे के विकल्प के रूप में व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    अखरोट

    अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक स्वादिष्ट और बेहतरीन स्रोत है। वे एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और हेल्दी फैट से भी भरपूर होते हैं। आप नाश्ते में मुट्ठी भर अखरोट खा सकते हैं। इसके अलावा इसे उन्हें सलाद या अपने पसंदीदा बेक किए गए फूड आइटम में डालकर भी खा सकते हैं।

    हेम्प सीड्स

    हेम्प सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, संपूर्ण प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका स्वाद अखरोट जैसा ही होता है और इन्हें स्मूदी, दही, सलाद में मिलकर खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे विभिन्न व्यंजनों में टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अल्गल ऑयल

    अल्गल ऑयल ,जिसे शैवाल तेल भी कहा जाता है, शैवाल यानी एल्गी (Algae) से प्राप्त होता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से डीएचए (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड) का एक बेहतरीन शाकाहारी स्रोत है। यह सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध रहता है। ऐसे लोग जो अन्य सोर्सेस से ओमेगा-3 की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, वे इसकी मदद ले सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik