Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Food For Bones: मजबूत हड्डियों के लिए ढूंढ रहे हैं वेजिटेरियन ऑप्शन, तो इन फूड आइटम्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 08:05 AM (IST)

    Food For Bones सेहतमंद रहने के लिए हड्डियों का सही विकास और इनकी मजबूती बेहद जरूरी होती है। लोग अक्सर हड्डियों को मजबूत बनाने के लि अपनी डाइट में चिकन ...और पढ़ें

    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये वेजिटेरियन फूड
    हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये वेजिटेरियन फूड

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Food For Bones: हड्डियों को मजबूत बनाना हो या फिर मसल्स गेन करना है, बॉडी बनाने के लिए लोग सबसे पहले चिकन-अंडे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं या फिर इन दिनों चल रहे सावन की वजह से नॉन-वेजिटेरियन डाइट नहीं ले पा रहे हैं, तो परेशान न हो। आप कुछ वेजिटेरियन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल कर अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप भी मजबूत हड्डियों और ज्वाइंट्स के लिए वेजिटेरियन विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    कद्दू के बीज

    हड्डियों और मांसपेशियों के बेहतर विकास और इन्हें मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में कद्दू के बीजों को शामिल कर सकते हैं। मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीज को नियमित खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन प्राप्त हो सकता है।

    पालक

    आयरन का बेहतरीन स्त्रोत मानी जाने वाली पालक भी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती पहुंचा सकता है।

    ब्रोकली

    अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं और आप शाकाहारी हैं, तो इसके लिए ब्रोकली एक अच्छा विकल्प साबित होगा। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और मैग्नीशियम पाया जाता है। आप कई तरह की हरी सब्जियों के साथ इसे खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    सोयाबीन

    कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन भी आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार होगी। रोजाना इसे खाने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती है, बल्कि इससे दिमाग भी तेज होता है।

    आंवला

    अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर आंवला भी आपकी हड्डियों के लिए गुणकारी होगा। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी मिलेगा। नियमित रूप से इसके सेवन से हड्डियों के साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत बनेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik