Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना नॉन-वेज खाए भी मिलेगा भरपूर Protein, बस इन 7 फूड्स से बनाना होगा अपनी डाइट का हिस्सा

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 07:43 AM (IST)

    प्रोटीन शरीर के डेवलपमेंट और रिपेयर दोनों के लिए जरूरी होता है और नॉनवेज के बिना भी इसे पूरा किया जा सकता है। प्रोटीन के वेजिटेरिशन सोर्सेस में दालें ...और पढ़ें

    इन फूड्स से करें प्रोटीन की कमी दूर (Picture Credit- Freepik)
    इन फूड्स से करें प्रोटीन की कमी दूर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, तो शरीर में कई अहम कार्य करता है।
    2. हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
    3. ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से शरीर में इनकी पूर्ति की जा सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों को रिपेयर, टिश्यूज के निर्माण और शरीर को एनर्जी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व का होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई वजहों से शरीर में इसकी कमी होने लगती है।

    खासकर वेजिटेरियन्स में इसकी कमी ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि वे नॉन-वेज नहीं खाते और प्रोटीन के वेजिटेरियन सोर्स की जानकारी उन्हें कम ही होती है। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं और नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो यहां कुछ वेजिटेरियन फूड्स के ऑप्शन दिए जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  इन 10 फूड्स को भूलकर भी न खाएं कच्चा, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

    दालें और बीन्स

    दालें जैसे मसूर, मूंग, अरहर, और राजमा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। 1 कप दाल में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इनका सेवन रोजाना किया जा सकता है, चाहे सूप के रूप में, सब्जी के रूप में या चटनी के साथ।

    सोया प्रोडक्ट्स

    टोफू, सोया दूध, सोया चंक्स और एडमेमे जैसे सोया उत्पाद प्रोटीन से भरपूर होते हैं। टोफू में लगभग 10-15 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है, जबकि सोया चंक्स में 52 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम तक में पाया जाता है।

    खबरें और भी

    नट्स और सीड्स

    बादाम, अखरोट, काजू, चिया बीज और फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स भी प्रदान करते हैं। ये आसानी से स्नैक के रूप में खाए जा सकते हैं और इन्हें खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।

    डेयरी प्रॉडक्ट्स

    पनीर, दही, दूध और छाछ जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। एक कप दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि पनीर में यह मात्रा और भी ज्यादा होती है। इन्हें डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी दूर कर सकते हैं।

    साबुत अनाज

    क्विनोआ, ओट्स, ब्राउन राइस और बाजरा जैसे साबुत अनाज भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। खासकर क्विनोआ में सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो इसे पूर्ण प्रोटीन का स्रोत बनाते हैं।

    अंकुरित बीज

    अंकुरित मूंग, चना और अन्य बीजों में प्रोटीन की मात्रा दोगुनी हो जाती है। इन्हें सलाद, सूप या स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।

    हरी सब्जियां

    पालक, ब्रोकली, और हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इन्हें पका कर या कच्चा खाकर आप अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Vitamin B12 की कमी होगी छूमंतर, बस दही मिलाएं ये खास चीजें और पाएं सेहत का डबल डोज