Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए ये न्यूट्रीएंट्स, रहेंगी सेहतमंद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 10:58 AM (IST)

    Nutrients for Women महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद कई बीमारियां घेरना शुरू कर देती हैं। इस उम्र में महिलाएं मेनोपॉज के भी करीब होती हैं। जिससे शरीर ...और पढ़ें

    Nutrients for Women : 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए ये न्यूट्रीएंट्स
    Nutrients for Women : 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए ये न्यूट्रीएंट्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nutrients for Women: अक्सर महिलाएं अपने घर-परिवार की देखभाल में खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। इसिलिए उम्र बढ़ने पर आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप 40 की उम्र के बाद अपना विशेष ख्याल रखना शुरू कर दें।

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी से डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, हृदय रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि प्रॉपर डाइट, सही लाइफस्टाइल के कारण इन परेशानियों से बच सकती हैं। तो आइए जानते हैं, 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा किन न्यूट्रीएंट्स की आवश्यकता होती है।

    प्रोटीन

    अक्सर महिलाओं में 40 की उम्र के बाद मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस दौरान कई बदलाव देखने को मिलता है। शरीर में फैट्स बढ़ जाता है, मांसपेशिया भी कमजोर होने लगती हैं। इस उम्र में महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। जो आपकी परेशानी को कम करने में मददगार है।

    कैल्शियम

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न, दांतों में दर्द, ड्राई स्किन जैसी कई परेशानियां होती हैं। कैल्शियम हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए  सेहतमंद रहने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त फूडस जरूर शामिल करना चाहिए।

    खबरें और भी

    विटामिन-बी

    40 से अधिक महिलाओं के लिए विटामिन-बी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो चीज़ें आप खाती हैं, उससे ऊर्जा प्राप्त करने में  विटामिन-बी आपकी मदद करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है।

    विटामिन-डी

    विटामिन डी ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, शुगर जैसी समस्याओं को रोकने में सहायता करता है। इसलिए महिलाओं को 40 साल की उम्र के बाद विटामिन डी का सेवन जरूर करना चाहिए। जिससे इन बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

    आयरन

    40 की उम्र के बाद महिलाओं को ज्यादा कमजोरी और थकावट महसूस होती है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    ये भी पढ़ें-

    Health Tips: रात में सोना चाहते हैं गहरी नींद, तो इन 5 फूड्स से बना लें दूरी

    Bael Juice Side Effects: जरूरत से ज्यादा बेल के शर्बत का सेवन फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान