यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
30 के बाद महिलाओं की हड्डियों में लगने लगता है जंग, इन टिप्स से रखें Bone Health का ख्याल
उम्र बढ़ने के साथ सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। महिलाओं में 30 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसा हार्मोनल बदलावों और पोषण ...और पढ़ें

HighLights
- महिलाओं में 30 के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
- हड्डियां अगर ज्यादा कमजोर हो जाएं, तो ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
- लाइफस्टाइल में सुधार करके हड्डियों की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bone Health Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई समस्याएं शुरू होने लगती है। इन परेशानियों में हड्डियों का कमजोर होना (Weak Bones) भी शामिल है। महिलाओं में खासकर ये समस्या पाई जाती है, वो भी 30 की उम्र के बाद। इस उम्र में हड्डियों का घनत्व कम होना शुरू हो जाता है, जो अगर ज्यादा बढ़ जाए, तो ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है।
इसमें हड्डियां इतनी कमजोर होने लगती हैं कि हल्की सी चोट या झटके से भी हड्डी टूट सकती है। इसलिए 30 के बाद महिलाओं को अपनी हड्डियों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स (Tips to Maintain Bone Health) जानेंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं Calcium-Rich Foods, हड्डियों का दर्द रहेगा कोसों दूर
हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए टिप्स (Bone Health Care Tips)
पोषण का ध्यान रखें
- कैल्शियम से भरपूर डाइट लें- दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, और मछली जैसे कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स खाएं।
- विटामिन-डी लें- विटामिन-डी हड्डियों को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है। सूरज की रोशनी, मछली का तेल, और विटामिन-डी की सप्लीमेंट्स इसके अच्छे स्रोत हैं। विटामिन-डी थायरॉइड की समस्या और डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।
- भरपूर मात्रा में प्रोटीन खाएं- प्रोटीन हड्डियों के निर्माण और मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। मांस, अंडे, दाल, और सोयाबीन प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
- नमक कम करें- ज्यादा नमक खाने से हड्डियों में कैल्शियम कम होने लगता है।
एक्सरसाइज करें
- वजन उठाने वाले व्यायाम करें- वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये व्यायाम हड्डियों पर दबाव डालते हैं, जिससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और वे मजबूत बनती हैं।
- एरोबिक एक्सरसाइज करें- योग, तैराकी, और डांस जैसी व्यायाम भी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
- नियमित व्यायाम करें- हफ्ते में कम से कम 3-4 बार एक्सरसाइज जरूर करें।
जीवनशैली में बदलाव करें
- स्मोकिंग न करें- स्मोकिंग हड्डियों की डेंसिटी को कम करता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ाता है।
- शराब न पिएं- शराब का सेवन भी हड्डियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
- तनाव मैनेज करें- तनाव हड्डियों के घनत्व को कम कर सकता है। योग, ध्यान, और गहरी सांस लेने जैसे तनाव मैनेज करने की तकनीकों का अभ्यास करें।
- पूरी नींद लें- रोज 7-9 घंटी नींद हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
नियमित जांच करवाएं
- डॉक्टर से परामर्श लें- अपने डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे का भी वक्त पर पता चल सकता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं में ज्यादा होता है Osteoporosis का खतरा, इन टिप्स की मदद से करें इससे बचाव