Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिर क्या है Congo fever जिससे गुजरात में हो गई एक मौत, जानिए इसके लक्षण और बचाव

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 12:21 PM (IST)

    इस बुखार में पहले तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके बाद उल्टी भी होने लगती है। वहीं त्वचा पर छोटे-छोटे दाने भी हो जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने अब इस ...और पढ़ें

    इस बीमारी से बचने के लिए खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    इस बीमारी से बचने के लिए खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कांगो बुखार एक गंभीर बीमारी है जो क्राइमेन-कांगो हेमोरेजिक फीवर (सीसीएचएफ) वायरस के कारण होती है। यह वायरस मुख्य रूप से टिक्स और अन्य कीटों के माध्यम से फैलता है। हाल ही में गुजरात में एक 51 साल के व्यक्ति की इस बुखार से मौत हो गई।

    ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट ने अब इस बुखार से बचने के लिए बचाव की नसीहत दी है। अब चूंकि अभी तक इस बुखार को लेकर कोई अधिकारिक दवा लॉन्च नहीं हुई है। ऐसे में जरूरी है कि आपको इस बुखार से बचाव करना ही जरूरी है। आज हम आपको कांगो बुखार के लक्षण और इसके बचाव के तरीके बताएंगे। 

    यह भी पढ़ें : ढाबे पर रोकें कार तो भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, घर पहुंचने से पहले ही बिगड़ जाएगी तबियत

    बुखार के लक्षण

     

    1. बुखार का होना : कांगो बुखार का सबसे आम लक्षण बुखार है, जो अचानक और तेजी से बढ़ सकता है। अचानक से अगर बुखार हो जाए और कई दिन तक बुखार न जाए तो यह कांगो बुखार का लक्षण हो सकता है। 

    2. सिरदर्द होना : सिरदर्द कांगो बुखार का एक आम लक्षण है, जो अक्सर गंभीर होता है। पूरे सिर में सिर दर्द होना एक आम लक्षण नहीं है। यह कांगो बुखार से जुड़ा मामला हो सकता है। अगर दवाई लेने के बाद भी आपका सिरदर्द ठीक नहीं हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। 

    खबरें और भी

    3. मांसपेशियों में होता है दर्द : मांसपेशियों में दर्द कांगो बुखार का एक आम लक्षण है, जो अक्सर पूरे शरीर में फैल जाता है। इसके साथ ही उल्टी और दस्त कांगो बुखार के लक्षण हो सकते हैं, जो अक्सर गंभीर होते हैं। वहीं पेट में दर्द कांगो बुखार का एक आम लक्षण है, जो अक्सर गंभीर होता है। वहीं खून की उल्टी कांगो बुखार का एक गंभीर लक्षण माना जा रहा है। वहीं त्वचा पर दाने भी होने लगते हैं। 

    सावधानियां हैं जो आप बरत सकते हैं

    1. टिक्स और अन्य कीटों से बचें : टिक्स और अन्य कीटों से बचने के लिए, आप अपने शरीर को पूरी तरह से ढक सकते हैं, खासकर जब आप जंगल या खुले क्षेत्रों में हों।

    2. कीटनाशकों का उपयोग करें: कीटनाशकों का उपयोग करके या घर में इन कीटनाशकों का धुआं करके आप आप टिक्स और अन्य कीटों को अपने शरीर से दूर रख सकते हैं।

    3. स्वच्छता बनाए रखें: स्वच्छता बनाए रखने से आप कांगो बुखार के वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। यदि आपको कांगो बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

    यह भी पढ़ें : कमरे में मकड़ियों के आने से हो गए हैं परेशान, भगाने के लिए आजमाएं ये 3 आसान तरीके