Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Pollution की वजह से नहीं मिल पा रही शरीर को धूप, तो Vitamin-D की कमी दूर करेंगे ये फूड्स

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 07:39 AM (IST)

    सर्दियों में अक्‍सर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। एक स्‍टडी में भी खुलासा हुआ था क‍ि प्रदूषण से भी शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी होती है। इस ...और पढ़ें

    शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा करते हैं ये फूड्स। (image credit- freepik)
    शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा करते हैं ये फूड्स। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. प्रदूषण से भी होती है व‍िटामि‍न डी की कमी।
    2. व‍िटामि‍न डी के अच्छे स्त्रोत हैं ये फूड्स।
    3. सर्दियों में शरीर में हाे जाती है व‍िटामिन डी की कमी।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सर्दियों में अक्‍सर शरीर में Vitamin-D की कमी होने लगती है। ज‍िससे हड्डियां कमजोर होने और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द की दिक्कत होने लगती है। दरअसल ठंड में धूप न न‍िकलने के कारण ज्‍यादातर लोगों में ये समस्‍या देखने को म‍िलती है। देश में करीब एक चौथाई लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। स्मॉग व प्रदूषण से भी लोगों में विटामिन डी की कमी हो सकती है।

    दरअसल, एम्स में इंडोक्रिनोलाजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर गोस्वामी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि पहले हुए एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई थी कि गुरुग्राम में जहां प्रदूषण कम था वहां के लोगों में विटामिन डी की कमी खास नहीं पाई गई थी। दिल्ली के मोरी गेट इलाके में प्रदूषण अधिक था, वहां के लोगों में विटामिन डी की कमी अधिक थी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में वि‍टामि‍न डी की कमी को पूरा करेंगे।

    मछली

    मछली में विटामिन डी की अध‍िक मात्रा पाई जाती है। खासकर फैटी फिश जैसे साल्‍मन, सारडिन, ट्राउट और मैकेरल विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मददगार हैं। अगर सर्दियों के दिनों में आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप इन मछल‍ियाें को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करें।

    यह भी पढ़ें: Vitamin D: सर्दियों में करना चाहते हैं विटामिन-डी की कमी दूर, तो ये 5 ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं मददगार

    मशरूम

    मशरूम विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत होते हैं। ठंड में मशरूम को अपनी डाइट में शाम‍िल करने से शरीर में विटामिन डी2 और विटामिन डी3 की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है। आप मशरूम को सलाद, सैंडविच और सब्जी में डालकर खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    सोया म‍िल्‍क

    सोया मि‍ल्‍क में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सोया दूध को पीने से न केवल विटामिन डी की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है बल्कि यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है।

    अंडे

    अंडे के पीले हिस्से में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन डी के अलावा अंडों में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं। जो शरीर के ल‍िए काफी जरूरी होते हैं।

    चीज

    प‍िज्‍जा में इस्‍तेमाल क‍िए जाने वाले Cheese में भी व‍िटाम‍िन डी अच्‍छी मात्रा में होते हैं। रिकोटा चीज में सबसे ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है। अगर आप रोजाना कुछ मात्रा में चीज खाते हैं तो इससे शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 'Vitamin D' Diet: सर्दी में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए इन फूड्स को करें डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।